भारत

गणेश उत्सव के दौरान बप्पा को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगा आशीर्वाद

इस वर्ष गणेश चतुर्थी 10 सितंबर को पड़ रही है। गणेश चतुर्थी का त्योहार भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन से देश भर में 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव की शुरुआत होती है। 


देश भर में गणेश पंडाल लगाए जाते है। इस दौरान पंडालों और घरों में भी अलग अलग भोग लगाए जाते है। भक्तों श्रद्धा से गणपति जी को अलग अलग प्रसाद चढ़ाते है। शास्त्रों में माना गया है कि गणेश जी रिद्धि और सिद्धि और सुख-शांति देते है। इन सभी को पाने के लिए गणेश जी को उनका मनपसंद भोग लगाया जाता है। 


मोदक है उनका प्रिय


गणेश जी को उनके प्रिय मिष्ठान मोदक का भोग लगाएं। हिंदू शास्त्रों में मोदक को खुशी का पर्याय बताया गया है। ऐशे में भगवान गणेश जी सबसे खुश रहने वाले देवता भी है।


मोतीचूर के लड्डू


मोदक के अलावा भगवान को लड्डू भी बेहद प्रिय है। उन्हें मोतीचूर से लेकर बेसन के लड्डू का प्रसाद भी चढ़ाया जाता है। 


खीर


विघ्नहर्ता को गणेशोत्सव के दौरान खीर का भोग लगाना भी शुभ माना गया है। दरअसल खीर महादेव का प्रिय भोजन है। जब माता पार्वती महादेव के लिए खीर बनाती है तो उनके पुत्र गणेश भी खीर जरुर खाते है। ऐसे में खीर को भी प्रसाद के तौर पर शामिल करें।


केला


लंबोदर का मस्तक हाथी का है। केला हाथी को बेहद प्रिय है। वहीं केले का भोग लगाने से सभी देवी देवताओं की कृपा मिलती है। केले का प्रसाद सभी धार्मिक कार्यक्रमों में वितरित किया जाता है।


नारियल


नारियल को धार्मिक कार्यों में शामिल करना शुभ माना जाता है। गणेशोत्सव के दौरान नारियल का भोग लगाना चाहिए।


मखाने की खीर


भगवान गणेश मीठा बेहद पसंद है। खासतौर से मखाने की खीर बनाने से भगवान गणेश खुश होते है।


मिश्री और चिरौंजी


भगवान गणेश को मीठा अत्यंत प्रिय है। चिरौंजी और मिश्री का भोग लगाने से वो प्रसन्न होते है।


हलवा


सूजी या आटे का हलवा बनाकर इसका भोग लगाना भी शुभ माना जाता है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button