सेहत और स्वास्थ्य

कोरोना वायरस के दो वैरिएंट का एक साथ अटैक, मरीज की मौत

बेल्जियम के रिसर्चर्स ने ये दावा किया है कि कोरोना के दो वैरिएंट अल्फा और
बीटा से पीड़ित 90 साल की महिला की मौत हो गई है। रिसर्चर्स ने कहा कि ये एक बहुत
ही अगल घटना है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसे कम करके भी नहीं आंका जा
सकता है।

बता दें कि महिला ने कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई थी। वो घर पर ही देखभाल
करती थी। वो मार्च में गिर गई थी। उन्हें बेल्जियम के आल्स्ट शहर के ओएलवी अस्पताल
में भर्ती करवाया गया था। तभी उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

महिला का ऑक्सीजन लेवल ठीक था। मगर बाद में उनकी तबियत लगातार खराब होती गई।
पांच दिन बाद उनकी मौत हो गई।

स्वास्थ्य कर्मियों ने जांच की तो पता चला कि वो कोरोना संक्रमण के अल्फा और
बीटा दोनों वैरिएंट से पीड़ित है। इन वैरिएंट का सबसे पहले ब्रिटेन और दक्षिण
अफ्रीका में पता चला था।

हालांकि अबतक ये नहीं पता चला है कि महिला को दोनों वैरिएंट का  संक्रमण कैसे हुआ। इस संबंध में रिसर्च करने
वाले ओएलवी अस्पताल के आणविक जीवविज्ञानी ऐनी वेंकेरबर्गेन ने मीडिया को बताया कि
ये दोनों वैरिएंट बेल्जियम में थे। ऐसे में संभावना है कि महिला दो अलग अलग लोगों
से मिली हो और साथ में दोनों वैरिएंट से संक्रमित हुई हो।

अबतक ये पता नहीं चला है कि दोनों वैरिएंट में से किस वैरिएंट के कारण मरीज की
तबियत बिगड़ी। मीडिया को जारी किए गए आधिकारिक बयान के मुताबिक वेंकेरबर्गेन का
कहना है कि समान सह संक्रमण का अबतक कोई मामला सामने नहीं आया है। इस तरह का
वैरिएंट सीमित परीक्षण के कारण है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button