होम > अन्य

टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार, महिला घायल

टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार, महिला घायल

सड़क हादसा बछरावां : आज शनिवार दोपहर के लगभग 1:00 बजे कार का टायर फटने से रायबरेली के बछरावां के निकट कार अनियंत्रित  होकर नहर में जा गिरी है।  कार दुर्घट्ना  में एक दो लोग घायल हो  गये है।   माँ  और बेटा है, माँ को गंभीर चोटें आई  हैं, कार चला रहे बेटे को भी चोटें आई  हैं।  राहगीर और गांव वालो की सुचना पर पुलिस पहुंचकर घायलों को बछरावां के अस्पताल में भरती कराया, और जहाँ पर उनका इलाज  किया जा रहा हैं। 

लखनऊ से फतेहपुर बांदा की तरफ जा रही कार बछरावां के निकट चऊवा पश्चिम बाईपास के  शेखपुरा गांव के समीप कार का एक पिचला टायर फट गया,कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित हो गई,और नहर में जा गिरी हैं। 

लखनऊ के रहने वाले अनुराग दीक्षित अपनी मां सावित्री दीक्षित को लेकर लखनऊ से बंदा जा रहे थे। महिला सावित्री दीक्षित बछरावां के अस्पताल में चल रहा है अनुराग दीक्षित ने पुलिस को बताया की दोपहर के 1:00 बजे गर्मी  के कारण कार का एक पिछला टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित  होकर नहर में जा गिरी, जिसके कारण यह दुर्घट्ना हुई।