होम > विज्ञान और तकनीक

भारत में जल्द लॉन्च होगा OnePlus Nord CE 3 Lite, कम कीमत में बेस्ट फीचर्स

भारत में जल्द लॉन्च होगा OnePlus Nord CE 3 Lite, कम कीमत में बेस्ट फीचर्स

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को इसी महीने के अंत तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.7 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी।

OnePlus कथित तौर पर अपने नए नॉर्ड-ब्रांडेड फोन OnePlus Nord CE 3 Lite, Nord CE 3 और Nord 3 पर काम कर रही है। इन स्मार्टफोन्स को लेकर अब तक बहुत सी अफवाहें और लीक्स सामने चुकी हैं। आधिकारिक घोषणा से पहले, टिपस्टर मैक्स जंबोर ने आगामी Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन की लॉन्च तिथि का खुलासा किया है। OnePlus जल्द ही भारत में OnePlus Nord 3 और OnePlus Nord CE सहित Nord 3 सीरीज़ के कुछ डिवाइस लॉन्च करेगा।

OnePlus Nord CE 3 को लेकर कहा जा रहा है। कि इसमें तीन रियर कैमरे मिलेंगे। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली FHD+ फ्लैट LCD स्क्रीन मिलेगी और इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। Nord CE 3 में Snapdragon 782G होगा। अब ऐसा लगता है। कि SD695 पर चलने वाला फोन Nord CE 3 Lite के तौर पर मार्केट में एंट्री करेगा। वनप्लस का लाइट वेरिएंट के 4 अप्रैल को लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं Nord CE 3 और Nord 3 इस साल की तीसरी तिमाही में सकते हैं।

Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है। जिसमें प्राइमरी 50MP सेंसर होगा और इसके साथ 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल सकता है। फ़ोन में 16MP का सेल्फी कैमरा होगा। दोनों कैमरे 1080p पर 30fps पर वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम होंगे। सम्भावना है। कि स्मार्टफोन 5000mAh के साथ 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। फ़िलहाल फोन के सम्बन्ध में और अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।