राज्य

6 बार हिमाचल के सीएम रहे वीरभद्र सिंह की मौत, दो बार हुआ था कोरोना

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह की गुरुवार सुबह मौत हो गई। लंबी बीमारी से जूझ रहे पूर्व सीएम का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। दोबारा कोरोना संक्रमित होने के बाद से वह शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में भर्ती थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीरभद्र सिंह का निधन गुरुवार तड़के 3.40 बजे हुआ। सोमवार को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रख दिया था। बेहोशी की हालत में उनका उपचार चल रहा था। आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज ने पूर्व सीएम के निधन की पुष्टि की। 6 बार मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह की मृत्यु पर राज्य में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनके निधन पर हिमाचल सरकार ने राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। वीरभद्र सिंह 9 बार विधायक और 5 बार सांसद रहे। उन्होंने इस साल जनवरी में चुनावी राजनीति से संन्यास ले लिया था। हालांकि, उन्होंने कहा था कि वह अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन वह कांग्रेस को मजबूत पार्टी के तौर पर देखना चाहते हैं।
प्रियंका गांधी ने जताया शोक
वहीं, वीरभद्र सिंह की मौत पर राजनीति से जुड़े लोगों की तरफ से श्रद्धांजलि व्यक्त की जा रही है। उनकी मृत्यु पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,  “राजनीति में विशालकाय पर्वतों सा कद रखने वाले और देवभूमि हिमाचल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री वीरभद्र सिंह जी के निधन से हम सबको एक अपूर्णीय क्षति हुई है। ईश्वर श्री वीरभद्र सिंह जी को श्रीचरणों में स्थान दें। विनम्र श्रद्धांजलि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button