श्रीलंका की सीरीज में 2-1 से बढ़त श्रीलंका के पास 30 साल बाद इतिहास दोहराने का मौका

19 साल बाद श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को लगातार 2 वन डे मैच में हराकर सीरीज में 2 -1 से बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ ही श्रीलंका के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने का भी मौका है। अगर श्रीलंका ऐसा करने में सफल हो जाती है तो, 30 साल बाद ऐसा होगा कि श्रीलंकाऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतेगी। तीसरे वन डे जो कि कोलंबो में खेला गया था उसमे ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 291 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसे श्रीलंका ने आसानी से 48.3 ओवर में ही हासिल कर लिया था। इस लक्ष्य को पाने के लिए श्रीलंका ने केवल 4 विकेट ही गवाए थे। ट्रेविस हेड ने 70 रन और एरोन फिंच ने 62 रन ऑस्ट्रेलिया के लिए बनाये। वही श्रीलंका के लिए वैंडर्से ने 10 ओवर गेंदबाजी करके 3 विकेट लिए और 49 रन दिए।
292 का
टारगेट को पाने के
लिए श्रीलंका की ओर से उनके ओपनर
ने अच्छी शुरुआत की थी। लेकिन
टारगेट को पाने के
लिए निसंका और मेंडिस के
बीच 170 रन की साझेदारी
हुई जो कि बहुत
ही खास थी। श्रीलंका ने 2003 के बाद ऑस्ट्रेलिया
को लगातार 2 मैचों में
हराया है। 30 साल बाद एक बार फिर
से मौका है कि वो
इतिहास को दोहरा सके। क्यूंकि
इससे पहले
1992 में
श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के
खिलाफ कोई सीरीज जीती थी। इतिहास को दोहरेने के
लिए श्रीलंका
को केवल 1 मैच में जीत करना जरुरी है।