जीता हुआ मैच भारत ने 4 -4 के ड्रा पर खत्म किया

सोमवार को Commonwealth Games 2022 में हॉकी मुकाबले में इंग्लैंड और भारत के बीच का मैच ड्रा पर खत्म हुआ। भारत को आखिरी क्वार्टर में 9 खिलाड़ियों के साथ खेलने के कारण नुकसान उठाना पड़ा। भारतीय टीम इस मैच में एक समय 4 -1 से आगे थी। लेकिन आखिरी क्वार्टर में भारतीय टीम ने 3 गोल करने के मौकों को गंवा दिया। इन मौकों को गंवाने की वजह से इंग्लैंड के साथ मैच 4 -4 के ड्रा पर खत्म हुआ। इंग्लैंड ने आखिरी क्वार्टर में 3 गोल करके मैच को 4 -4 से ड्रा कराने में सफल रही।
आखिरी
क्वार्टर में गुरजंत सिंह और वरुण कुमार
को येलो कार्ड मिलने की वजह से
बाहर होना पड़ा। मनदीप
सिंह ने भारत के लिए
2 गोल और हरमनप्रीत और
ललित उपाध्याय ने 1 -1 गोल किया। निकोलस बेंडुरक ने 2, लियाम अंसेल और फिलीप रोपेर
ने इंग्लैंड के लिए 1 -1 गोल किया। इस ड्रा के
साथ इंग्लैंड ने पिछले साल
टोक्यो ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में मिली हार का बदला भी
ले लिया। भारत ने पूल-बी के पहले
मैच में घाना को 11- 0 से हराया था।
भारत ने 22वें राष्ट्रमंडल खेल के चौथे दिन भारत ने दो पदक जीते। भारत को ये दोनों पदक जूडो में मिले हैं। जुडो में सुशीला देवी ने रजत तो वहीं, विजय कुमार ने कांस्य पदक जीता। भारत के 22वें राष्ट्रमंडल खेल में कुल पदकों की संख्या 8 हो गयी है। 22वें राष्ट्रमंडल खेल में भारत ने अब तक 3 गोल्ड , 3 सिल्वर और 2 कांस्य पदक जीते हैं।