30 से ज्यादा कंपनियों ने महिला आईपीएल के टेंडर डाक्यूमेंट्स खरीदे

महिला आईपीएल का पहला
सीजन 4 मार्च से शुरू
हो सकता है।
महिला आईपीएल के
लिए ज्यादातर तैयारियां
पूरी हो चुकी
हैं। 25 जनवरी तक सभी
5 टीमों के नाम
और उनका मालिकाना
हक किसे मिलेगा
यह भी तय
हो जायेगा। BCCI ने
महिला आईपीएल में
बोली लगाने के
लिए जो टेंडर
डॉक्यूमेंट जारी किये
थे , उनको 30 से
ज्यादा कंपनियों
ने
खरीदा था। जिन कंपनियों
ने
टेंडर डॉक्यूमेंट खरीदे
हैं उनमे चेन्नई
का श्रीराम ग्रुप,
नीलगिरी ग्रुप और AW काटकुरी
ग्रुप, APL अपोलो और हल्दीराम
शामिल है।
महिला आईपीएल में टीम
खरीदने के लिए
दो सीमेंट कंपनियों
ने
भी रुचि दिखाई
है। पुरुष आईपीएल
में इण्डिया सीमेंट्स
पहले से ही
चेन्नई सुपर किंग्स
का मालिकाना हक
रखती है। महिला
आईपीएल में भी
चेट्टीनाद सीमेंट और जेके
सीमेंट ने भी
टीम खरीदने के
लिए टेंडर डॉक्यूमेंट
खरीदे हैं। महिला
आईपीएल में टीम
खरीदने के लिए
अडाणी ग्रपु ने
भी रूचि दिखाई
है।
पुरुष आईपीएल में शामिल
सभी 10 टीमों की तरफ
से भी महिला
आईपीएल के लिए
जारी टेंडर डाक्यूमेंट्स
खरीदे गए हैं।
BCCI के टेंडर डॉक्यूमेंट की
कीमत करीब 5 लाख
रुपए थी। BCCI की
तरफ से टीम
खरीदने के लिए
एक शर्त यह
भी है कि
जो भी कंपनी टीम
खरीदना चाहती हो उसकी
नेटवर्थ 1000 करोड़ रुपए होनी
चाहिए। इस शर्त
के हिसाब से
जिन 30 कंपनियों ने टेंडर
डाक्यूमेंट्स खरीदे हैं वो
सब महिला आईपीएल के ऑक्शन
में शामिल न
हो पाएं। महिला
आईपीएल के टेंडर
डक्यूमेंट्स 21 जनवरी से बिकना
बंद हो जायेंगे।
महिला आईपीएल के सभी
मैच पुरुष आईपीएल
की तरह ही
टीवी पर प्रसारित
किये जायेंगे। इसके
लिए भारतीय क्रिकेट
बोर्ड ने मीडिया
राइट्स भी बेचे
थे। महिला आईपीएल
के मीडिया राइट्स
कंपनी वायकॉम 18 ने
950 करोड़ रुपये में खरीदे
हैं।