होम > यू.पी.एस.सी

यूपीएससी एग्जाम क्लीयर करने के लिए ओवरथिंक करने से बचें

यूपीएससी एग्जाम क्लीयर करने के लिए ओवरथिंक करने से बचें

संघ लोक सेवा आयोग में अगर उम्मीदवार को सफलता हासिल करनी है तो वो खास स्ट्रैटजी को अपना सकते है। परीक्षा में पास होने के लिए जरुरी है कि उम्मीदवार खास स्ट्रैटजी का पालन करें। इस खास स्ट्रेटजी को लेकर यूपीएससी 2020 में 103वीं रैंक हासिल करने वाले अनमोलम ने जानकारी दी है। 


उन्होंने कहा कि समाज में अलग कल्चर चल रहा है। उन्होंने बताया कि सफलता पाने के लिए किन मुख्य बातों पर फोकस रखना चाहिए।


दूसरे प्रयास में मिली सफलता


अनमोलम झारखंड के देवघर के रहने वाले है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा डीएवी देवघर से हासिल की। उन्होंने वर्ष 2008 से डीएवी देवघर से 10वीं तक की पढ़ाई की। डीपीएस रांची से वर्ष 2010 में 12वीं कक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने CLAT की परीक्षा पास कर चाणक्या नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की। 


इस बैच में उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद वर्ष 2017 में उन्होंने एमएलएम किया। फिर वो यूपीएससी की तैयारी में जुट गए। वर्ष 2019 के दौरान अपने पहले अटेंप्ट में उन्होंने प्रीलिम्स में भी सफलता हासिल नहीं की। वहीं दूसरे अटेंप्ट में उन्होंने अपना परचम लहराया।


उन्होंने कहा कि यूपीएससी परीक्षा में मेहनत और भाग्य दोनों का रोल होता है। इस प्रक्रिया से काफी कुछ सीखने को मिलता है। इस परीक्षा से धैर्य में बढ़ोतरी होती है। इस परीक्षा की तैयारी करने वालों को समझना चाहिए की हार्डवर्क का कोई भी विकल्प नहीं होता है। 


उन्होंने बताया कि पहले अटेम्प्ट में वो असफल हुए थे। उन्होंने कहा कि मेरी असफलता के पीछे मैं ही कारण था। उन्होंने बताया कि किसी भी हाल में किसी पेपर को हल्के में लेना बड़ी गलती होती है।


ओवरथिंक करने से बचें


उन्होंने कहा कि खुद को अनुशासित करें। हार्डवर्क करते रहें और मोटिवेटेड भी रहें। किसी भी तरह से ओवरथिंक करने से बचे। अगर कोई भी परीक्षा देने से पहले ईमानदारी के साथ तैयारी करेगा तो उसे सफलता मिलेगी।