यूपीएससी ने निकाली भर्तियां, यहां करें आवेदन

संघ लोक सेवा आयोग ने कई अलग अलग विभागों में कई खाली पदों के लिए आवेदन मंगाए है। भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी, 2022 है। भर्ती अभियान सहायक संपादक, सहायक निदेशक, आर्थिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, यांत्रिक समुद्री इंजीनियर, व्याख्याता, वैज्ञानिक, रसायनज्ञ, कनिष्ठ खनन भूविज्ञानी, अनुसंधान अधिकारी और सहायक प्रोफेसर की पोस्ट के लिए 78 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों पर आवेदन कर सकते है। ऐसे करें आवेदन ये है रिक्त पदों का विवरण यूपीएससी ने सहायक संपादक (उड़िया) - 1 पद सहायक निदेशक - 16 पद आर्थिक अधिकारी - 4 पद प्रशासनिक अधिकारी (मत्स्य पालन विभाग) - 1 पद मैकेनिकल मरीन इंजीनियर - 1 पद व्याख्याता (व्यावसायिक चिकित्सा) - 4 पद वैज्ञानिक 'बी' (दस्तावेज) - 2 पद केमिस्ट - 5 पद जूनियर माइनिंग जियोलॉजिस्ट - 36 पद रिसर्च ऑफिसर - 1 पद आयुर्वेद में सहायक प्रोफेसर बाल रोग (कौमार्भृत्य) - 1 पद आयुर्वेद में सहायक प्रोफेसर (काया चिकित्सा) - 4 पद आयुर्वेद में सहायक प्रोफेसर (क्रिया शारिर) - 2 पद