भारत देश के कुछ राज्य में रात के मौसम में हुआ बदलाव

देश के कई राज्यों में ठंड की शुरूआत हो चुकी है, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ती नजर आ रही है। इधर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों और बांग्लादेश में तबाही मचाने के बाद सितरंग तूफान अब पूरी तरह से कमजोर पड़ चुका है।
बिहार और झारखंड में दिवाली के बाद अब रात में लोगो को ठंड महसूस होने लगा हैं, वही बिहार में आगे चलकर इस बार कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का रुख तेजी से बदल सकता है।
बिहार में ओस संग कोहरे का दौर शुरू हो सकता है और लगातार बिहार में पाछियाव व उत्तर पाछियावा हवा के प्रवाह के कारण अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रह सकता है, इसके बाद रात के तापमान में गिरावट भी आ सकती है।
भारत के पूर्वोत्तर राज्यों और बांग्लादेश में सितरंग तूफान अब पूरी तरह से कमजोर हो चुका है, फिलहाल, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों पर नजर आ रहा है। वही, दिवाली के बाद मध्य प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है, यानी प्रदेश वासियों को अब गुलाबी ठंड का सामना करना पड़ेगा इस साल भी ये सिसलिसा बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के कारण जारी है, हालांकि बंगाल की खाड़ी के तूफान का असर बंगाल की राजधानी में नजर नहीं आएगी।