होम > मौसम

लखनऊ तथा उसके आस पास के इलाकों में जाने आज का कैसा रहेगा मौसम

लखनऊ तथा उसके आस पास के इलाकों में जाने आज का कैसा रहेगा मौसम

लखनऊ में आज कल मौसम साफ रह रहा है,और अक्टूबर से ही लोगो को ठंड का एहसास महसूस भी होने लगा है। हो रही सुबह शाम ठंड से लगता है इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान लगाया जा सकता है।

लखनऊ राजधानी के ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही आंशिक रूप से हल्के बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, कुछ जगहों पर सुबह के वक्त कोहरे का असर भी देखने को मिला जिसके कारण आज पूरे दिन लखनऊ में खिलकर धूप नहीं निकलेगी।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ तथा उसके आसपास के कई अन्य जनपदों में भी आज सुबह के वक्त थोडा बहुत कोहरे का असर देखने को मिला है। लेकिन 12 :00 बजे के बाद राजधानी के साथ - साथ आसपास के सभी जनपदों में हल्की - हल्की धूप खिलेगी। और मौसम विभाग के मुताबिक इन सभी जनपदों में लोगों को दिन के वक्त ठंड का एहसास नहीं होगा। हालांकि, सुबह और शाम के वक्त लखनऊ तथा उसके आस - पास के जनपदों में तापमान में गिरावट के कारण गुलाबी ठंड का भी असर देखने को मिलने लगा है।

लखनऊ तथा आसपास के विभिन्न जनपदों में पूरे दिन हल्के बादलों का आना जाना लगा रहेगा, और बीच - बीच में धूप खिलने का भी आसार है जिसके कारण आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।