उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अब मानसून से मिलेगी लोगो को राहत

उत्तर प्रदेश
के लखनऊ में अब मानसून से मिलेगी लोगो को राहत
लखनऊ: उत्तर
प्रदेश में लोगों को गर्मी से गुरुवार को हल्की राहत मिली। बुधवार रात से ही आसमान
में बादलों का जमना शुरू हो गया था। रात 11 बजे से हवा भी चलनी शुरू हुई तो बारिश जैसी
स्थिति बनने की उम्मीद जगी। हालांकि, रात में बारिश नहीं हुई। गुरुवार की सुबह से लोगों
को आसमान में बादल छाने और आग उगलते सूरज से आंखमिचौली शुरू होने से लोगों को राहत
मिली है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई इलाकों में गुरुवार को बारिश की संभावना
जताई गई है। भीषण गर्मी से बेहाल प्रदेशवासियों को राहत मिलने के उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों
की माने तो लखनऊ समेत कई जिलों में गुरुवार से प्री मॉनसून बारिश होने के आसार जताए
गए हैं। गुरुवार की सुबह लखनऊ के कई इलाकों में बारिश के छींटे पड़े। कैंट इलाके में
तेज बारिश हुई। इसके अलावा गोमतीनगर के भी कई क्षेत्रों में लोगों को बारिश से हल्की
राहत मिली है।
आज लखनऊ में
सुबह का तापमान 30°C..
डिग्री सेल्सियस है। यदि आप हवा, आर्द्रता और अन्य मौसम की स्थिति जैसे कारकों को ध्यान
में रखते हैं, तो तापमान 33°C..डिग्री
सेल्सियस जैसा महसूस हो सकता है। सुबह बारिश की संभावना 0% है, और हवा 10 किमी
/ घंटा की रफ्तार से चलेगी।
आज दोपहर
के समय तापमान 42°Cडिग्री सेल्सियस है और यह 46°C.डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस होगा। हवा
की गति 27%किमी/घंटा
के साथ 13 फीसदी
के आसपास रहेगी।
शाम का तापमान
41°C..डिग्री
सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। लखनऊ में शाम के समय बारिश की संभावना 0% है, हवा की गति
17 किमी/घंटा
है.।
रात का तापमान
35°Cकिमी/घंटा की हवा की गति के साथ 12 डिग्री
सेल्सियस है।