होम > मौसम

Weather Update : उत्तर प्रदेश के ये इलाके घने कोहरे की चादर में लिपटे

Weather Update : उत्तर प्रदेश के ये इलाके घने कोहरे की चादर में लिपटे

उत्तर प्रदेश के साथ साथ उत्तर भारत के इलाको में सर्दी बढ़ गई है। जिसके कारण ठंड और घने कोहरे से कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हो रहे है। कोहरे की वजह से रेल सेवाएं भी बाधित हो रही है। मौसम विभाग ने भी बता दिया है कि कोहरा अभी कुछ राज्यों में परेशानी का कारण बनेगा। 

मौसम विभाग ने बताया कि इन इलाकों में अगले तीन दिन तक घना कोहरा छा सकता है, वो इलाके है पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, वही उत्तर प्रदेश के भी कुछ  इलाके आज घने कोहरे की चादर में लिपटे रह सकते हैं। IMD की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर राजस्थान के कुछ इलाके, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, त्रिपुरा, दक्षिण असम और मणिपुर के कुछ इलाकों में भी आज और कल घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इन राज्यों में कोहरे के साथ ठंड भी बढ़ेगी।   

वही कुछ इलाको में शीतलहर परेशान कर सकती है। जिसमें सीकर,चुरू,झंझनू हनूमानगढ़, श्री गंगानगर शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में ठंड को देखते हुए 21 दिसंबर से 31 दिसंबर 2022 तक बच्चों के स्कूल जाने के समय में बदलाव किया गया है। घने कोहरे के चलते लोगों को सुबह के वक्त गाड़ियों की लाइट जलानी पड़ रही है।  

यूपी में गिरा पारा 

मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के ज्यादातर इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहा और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान, राज्य के मुरादाबाद और मेरठ मंडलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रयागराज, बरेली, मुरादाबाद, अयोध्या, कानपुर और बरेली में भी दिन के तापमान में गिरावट देखी गई। फुर्सतगंज पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान गिरकर 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, संत कबीर नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा और बिजनौर में सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।