दिवाली से पहले फिर बदलेगा मौसम, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में जहां एक तरफ मौसम शुष्क बना हुआ है। तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण और बंगाल की खाड़ी के आसपास के इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में 24 अक्टूबर को कम दवाब वाला क्षेत्र विकसित हो रहा है, और आज 24 अक्टूबर से आगे बढ़ेगा। यदि यह उत्तर की ओर बढ़ता है तो मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, कहीं - कहीं बारिश भी हो सकती है।
भारतीय मौसम विभाग IMD ने आज केरल तमिलनाडु सहित कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 7 राज्यों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली की बात करें तो आज, 24 अक्टूबर 2022 को आसमान साफ रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 24 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, अंडमान औऱ निकोबार द्वीप समूह, गोवा व महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आज गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग की माने तो तमिलनाडु और केरल में तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आंतरिक कर्नाटक में हल्की मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।