गर्मी का कहर जारी, जाने किन राज्यों में होगी बारिश

फरवरी के महीने से ही सभी को मई जैसा अहसास होने लगा है। सभी को फरवरी से ही गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि कुछ दिनों से मौसम तेजी से बदला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में आज लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
वही लखनऊ (Lucknow Weather) में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का कोई अनुमान नहीं है, जिसके कारण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज (28 फरवरी) अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान +27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि न्यूनतम तापमान +15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इन राज्यों में भी हो सकती है बारिश
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के अलावा गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा असम, जम्मू, सिक्किम और अंडमान-निकोबार में भी हल्की बारिश की संभावना है। स्काईमेट ने पंजाब, उत्तरी हरियाणा और दक्षिण तमिलनाडु के भी कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश की आशंका जताई है। वहीं, 2 मार्च तक पश्चिमी हिमालय पर बारिश के साथ बर्फबारी भी सकती है।