भारत

दुनिया भर में मनाया जा रहा है वाइफ एप्रिसिएशन डे, आप भी ऐसे करें विश

एक सफल व्यक्ति के पीछे एक महिला का हाथ होता है। एक औरत ही मकान को घर बनाती है। ये कुछ कहावतें हैं जो महिलाओं के लिए कही जाती है। ये कहावतें बिल्कुल सटीक है भी। 


असल में एक औरत ही है जो अपना पूरा जीवन घर परिवार के लिए न्यौछावर करती है। महिला चाहे पत्नी के रूप में हो या मां के रुप में हमेशा परिवार की छोटी बड़ी जरूरतों का ख्याल रखते हुए पूरे परिवार को संजोकर रखती है। 


वहीं अगर महिला के तौर पर पत्नी के रोल की बात की जाए तो और भी खास होता है। दरअसल पत्नी अपने पति की सबसे अच्छी दोस्त, सलाहकार और मार्गदर्शक होती है। हर अच्छे बुरे समय में पत्नी ही पति का साथ देती है।


पत्नियां जहां पति की हर ख्वाहिश को पूरा करने के लिए जी जान लगा देती है ऐसे में पतियों का भी फर्ज बनता है कि वो अपनी पत्नी को एप्रिशिएट करते हुए उनका धन्यवाद करें। हालांकि पति पत्नी का रिश्ता इन खास दिनों का मोहताज नहीं होता है मगर पतियों का भी फर्ज बनता है कभी कभी पत्नी को स्पेशल फील जरुर करवाए।


पत्नी के लिए एप्रिसिएशन डे


हर साल दुनियाभर में सितंबर महीने के तीसरे रविवार को वाइफ एप्रिसिएशन डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य यही है कि पत्नी के कार्यों के लिए उन्हें धन्यवाद किया है। वहीं इस दिन को खास बनाने के लिए पति कुछ खास काम भी कर सकते है।


पत्नी को कहें शुक्रिया


महिलाएं अपनी परेशानियों को नजरअंदाज करते हुए घर परिवार संभालने की जिम्मेदारी निभाती है। हर सदस्य की खुशी का ख्याल सबसे पहली रखती है। ऐसे में पति को उन्हें उनके परिवार को संभालने के लिए शुक्रिया अदा करना चाहिए।


काम में बंटाए हाथ


महिलाओं के पास दिन भर इतना काम होता है मगर वो बिना थके उसे लगातार करती जाती है। ऐसे में काम में उनकी मदद कर उन्हें स्पेशल महसूस करवाएं। 


कोरोना काल में घर पर दें सरप्राइज


इस बार कोरोना वायरस काल में बाहर आउटिंग के लिए जाना संभव न हो तो वाइफ के लिए घर पर ही कुछ सरप्राइज प्लान करें। 


गिफ्ट है बेस्ट ऑप्शन


महिलाएं अपनी जरूरतों को परिवार के आगे नजरअंदाज कर देती है। ऐसे में उन्हें कुछ ऐसा गिफ्ट करें जिसे वो लंबे समय से लेने की इच्छुक रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button