मिशेल योह बनी प्राइड ऑफ मलेशिया

मलेशियाई
अभिनेत्री मिशेल योह चू खेंग मलेशिया का प्राइड बन चुकी है। अपने शुरुवाती फ़िल्मी करियर
में उन्होंने खुद स्टंट किये और प्रसिद्धि हासिल करी। उसके बाद वह संयुक्त राज्य अमेरिका
चली गईं जहां उन्हें जेम्स बॉन्ड फिल्म टुमॉरो नेवर डाइज (1997) और एंग ली मार्शल आर्ट
फिल्म क्राउचिंग टाइगर, हिडन ड्रैगन (2000) में अपनी भूमिकाओं के लिए और पहचान मिली।
फ़िल्मी दुनिया
में अपने लोहा मनवा चुकी मिशेल कलाकार अग्रणी भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का
अकादमी पुरस्कार जीतने वाली पहली एशियाई बनी है। मिशेल योह के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
का ऑस्कर जीतने वाली पहली एशियाई बनने के बाद मलेशिया में लोगों ने खुशी और उत्साह
के साथ अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्हें "प्राइड ऑफ मलेशिया" और
"सभी महिलाओं और मलेशियाई लोगों के लिए प्रेरणा" कहा गया है।
बीते सोमवार
को, कुआलालंपुर में योह के परिवार और दोस्तों ने उनकी जीत की घोषणा की और जश्न मनाया।
सभी की निगाहें मिशेल की हैरान और प्रसन्न मां जेनेट योह पर टिकी थी। एक संवाददाता
सम्मेलन में अपनी बेटी के पोस्टर के सामने खड़े हो कर उन्होंने अपनी भावनाये व्यक्त
करते हुए कहा, वह बहुत मेहनती लड़की है, तुम्हें पता है। हर कोई इसे जानता है। इतना
ही नहीं बल्कि उसे "मलेशिया का गौरव" कहा गया। इसके साथ ही, अभिनेत्री की
भतीजी, विकी योह, घोषणा के दौरान समान रूप से स्तब्ध दिखी। उनकी आँखों में ख़ुशी के
आँसू देखने को मिले। विकी योह ने कहा, मैं अवाक था। मैं रोया। यह इतनी जल्दी हुआ और
हम बहुत खुश हैं कि वह जीत गई। हमारी मौसी जीत गई।
अपनी जीत
की ख़ुशी को बयां करते हुए योह ने अपने स्वीकृति भाषण में कहा, मेरे जैसे दिखने वाले
सभी लड़कों और लड़कियों" के लिए आशा और संभावनाओं की किरण। अपनी जीत को अपनी मां
और दुनिया की सभी मांओं को समर्पित करते हुए उन्होंने कहा, देवियों, किसी को भी यह
मत बताना कि आप अपनी उम्र से आगे बढ़ चुकी है। कभी हार न मानना।