चीन में कोविड–19 के नए मामले

चीनी राष्ट्रपति शी
जिनपिंग की पिछले सप्ताह की मध्य चीनी शहर वुहान की यात्रा के तुरंत बाद शहर में कोविड – 19 ने फिर से अपनी वापसी दर्ज की है।
अपनी यात्रा के दौरान जिनपिंग ने “शून्य कोविड नीति” पर ज़ोर दिया था। चीनी प्रकाशन
डेली मेल के अनुसार वुहान में दो बंदरगाह श्रमिकों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
इसके अतिरिक्त चीन
के राष्ट्रीय स्वास्थय आयोग के अनुसार शनिवार को अनहुई प्रांत के 61 मामलों सहित कुल
75 मामले सामने आये हैं। पूर्वी चीन के अन्हुई प्रांत के सूज़ौ शहर की सिकसिएन काउंटी
ने स्थानीय रूप से प्रसारित संक्रमण के 43
नये मामलों की पुष्टि की है। इसी दौरान सूबे
में 236 बिना लक्षण वाले मामले भी सामने आये है। शुक्रवार दोपहर तक, 14151 लोगो को
क्वारंटाइन किया गया जबकि सिकसिएन काउंटी ने लॉकडाउन लागू किया गया था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ
की रिपोर्ट के अनुसार पूरी सिकसिएन काउंटी में तीन दौर के सामूहिक कोविड - 19 परिक्षण किया गए है और चौथा दौर चल रहा
है।
चीन में कोरोना के
पुनः बढे हुए मामलों के कारण उसकी “शून्य कोविड नीति” पूरी तरह से असफल हो गयी है।
चीनी सरकार ने हाल तक देश को महामारी से बाहर
निकलने का श्रेय अपनी इसी शून्य कोविड नीति को दिया था।
लैंसेट इन्फेक्शस डिजीज
जर्नल में प्रकाशित एक चीनी लेख में बताया गया है कि चीनी टीके ओमीक्रॉन सब वेरिएंट
का पता लगाने में असमर्थ रहे जिसके कारण यह समस्या फिर सामने आयी है।