होम > दुनिया

इंडोनेशिया में आया भूकंप, तीव्रता 5.2

इंडोनेशिया में आया भूकंप, तीव्रता 5.2

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने गुरुवार को इंडोनेशिया के केनकॉन्ग से 256 किमी दक्षिण में रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया। 

यूएसजीएस ने बताया कि केनकॉन्ग इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत का एक जिला है। जहां पर भूकंप 05:22:41 (यूटीसी+05:30) पर आया और गुरुवार को इंडोनेशिया के केनकॉन्ग में 10 किमी की गहराई में आया। भूकंप का केंद्र क्रमशः 10.600°5113.308°E था। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

आपको बता दे कि इससे पहले इंडोनेशिया में 23 जनवरी को भूकंप के झटके आए थे। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि 23 जनवरी 2023 सोमवार को इंडोनेशिया में टोबेलो से 162 किमी उत्तर पश्चिम में रिक्टर पैमाने पर 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था।

वही 16 जनवरी को तड़के इंडोनेशिया के तट पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने अपनी वेबसाइट पर एक अपडेट में कहा कि भूकंप इंडोनेशिया के सिंगकिल शहर से 40 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में आया था। भूकंप 37 किलोमीटर की गहराई पर 03:59:58 (स्थानीय समय) बजे दर्ज किया गया था। इंडोनेशिया एक ऐसा देश है जो भारतीय और प्रशांत महासागरों के बीच दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित है। इसमें 17,000 से अधिक द्वीप शामिल हैं।