जापान चीन को लगातार सहायता देगा

डेली मिरर ऑनलाइन
की एक रिपोर्ट
के अनुसार श्रीलंका
में जापानी राजदूत
मिज़ुकोशी हिदेकी ने श्रीलंका
के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे
के साथ शुक्रवार
को एक बैठक
में विभिन्न मुद्दों
पर चर्चा की।
रिपोर्ट के अनुसार
राष्ट्रपति के मीडिया
डिवीज़न ने एक
बयान जारी कर
बताया कि चर्चा
के दौरान हिदेकी
ने कहा कि
श्रीलंका के साथ
आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक
संबंधों को और
मज़बूत करने के
लिए निरंतर प्रयास किये
जाएंगे।
हिदेकी ने यह
भी कहा कि
जापान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा
कोष के साथ
अपने आर्थिक कार्यक्रम
और देश की
विकास गतिविधियों के
लिए श्रीलंका का
समर्थन करने के
लिए तैयार हैं।
इससे पहले मई
में. जापानी सरकार
श्रीलंकाई आबादी की तत्काल ज़रूरतों को
पूरा करने के
लिए यूनिसेफ के
माध्यम से आवश्यक
दवाओं के लिए
1.5 मिलियन
अमेरिकी डॉलर प्रदान
कर श्रीलंका की
मदद के लिए
आगे आयी थी।
जापानी दूतावास ने अपने
फेसबुक पेज पर
एक बयान में कहा
कि जापान श्रीलंका
में मौज़ूदा कठिन आर्थिक
स्थिति और इसके
साथ आने वाली
गंभीर मानवीय समस्याओं
पर बारीकी से
ध्यान दे
रहा है और
जापान को पूरी
उम्मीद है कि
यह सहायता उस
के लम्बे समय
से दोस्त श्रीलंका
के लोगों की
समस्यों का काफी
हद तक निदान
करेगी। बयान
में यह भी
कहा गया कि
जापान सरकार अंतर्राष्ट्रीय
मुद्रा कोष
विकासशील भागीदारों के
साथ मिलकर श्रीलंका
में अपने आगे
के योगदान पर विचार
करना चाहेगी।
चर्चा के दौरान
श्रीलंका के राष्ट्रपति
राजपक्षे ने जापान
के समर्थन की
बहुत सराहना की।