न्यूजीलैंड में होने जा रहा है सत्ता परिवर्तन, जानें पूरा मामला

न्यूजीलैंड में इस समय सब कुछ सही
नही चल रहा है। न्यूजीलैंड में लेबर पार्टी के सांसद क्रिस हिपकिंस नए
प्रधानमंत्री बनने जा रहे है। इससे पहले उन्हें साल 2020 में कोरोना महामारी से निपटने के
लिए कोविड मिनिस्टर बनाया गया था। उस दौरान क्रिस के काम की दुनिया भर में सराहना
हुई थी। कोरोना महामारी में उन्होंने बहुत ही अच्छा काम किया था। इस समय वह न्यूजीलैंड के पुलिस और एजुकेशन
मिनिस्टर हैं। लेबर पार्टी के बीच उन्हें ट्रबल शूटर यानी मुसीबत खत्म करने वाला
कहा जाता है। अक्टूबर में लेबर पार्टी को तीसरी बार देश की सत्ता में लाना उनके
लिए बड़ी चुनौती होगी।
जैसिंडा आर्डर्न 2017 में 37 साल की उम्र में न्यूजीलैंड की
सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बनीं थीं। उनका जन्म 26 जुलाई, 1980 को न्यूजीलैंड के शहर हैमिल्टन
में हुआ था। उनके पिता रॉस आर्डर्न पुलिस अफसर थे और मां लॉरेल कुक थीं। जेसिंडा
को हमेशा से राजनीति में दिलचस्पी थी। इसलिए उन्होंने साल 2001 में मात्र 18 की उम्र में वह न्यूजीलैंड की
लेबर पार्टी से जुड़ गई थीं। वह तत्कालीन प्रधानमंत्री हेलेन क्लार्क के लिए
रिसर्चर के तौर पर काम करती थीं।
जानकारी के लिए आपको बता दे कि जैसिंडा अर्डर्न ने अपनी इस्तीफे
की घोषणा में कहा था कि वो थक गई हैं। प्रधानमंत्री होने की जिम्मेदारी निभाने के
लिए उनमें हिम्मत नहीं बची है। जबकि एक्सपर्ट का मानना है कि न्यूजीलैंड में लेबर
पार्टी 2017
से सत्ता
में है,
ऐसे में
एंटी इनकंबेंसी काफी ज्यादा है। एक रिपोर्ट
के अनुसार न्यूजीलैंड
महंगाई और सामाजिक समानता से जूझ रहा है। जिसके चलते वहां लेबर पार्टी की
लोकप्रियता में काफी कमी आई है। इन सभी चुनौतियों के लिए अब क्रिस को तैयार रहना
होगा। न्यूजीलैंड में इसी साल अक्टूबर में चुनाव होने हैं।