
नायग्रा फॉल्स विश्व में प्रसिद्ध प्राकृतिक जलप्रपातों में से एक हैं। नियाग्रा फॉल्स कनाडा के ओन्टारियो शहर से लगभग 120 कि.मी. की दूरी पर हैं।
यह नायग्रा फॉल्स दुनिया भर में अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक महत्व के लिए प्रसिद्ध हैं। ये जलप्रपात नायग्रा नदी पर स्थित हैं। और इसकी ऊंचाई 167 फिट हैं। नायग्रा नदी का पानी इस जगह से गिरता है और यह तीन प्रमुख बड़े प्रवाहों में विभाजित होता है। विश्वभर से लोग इसके देखने के लिए आते हैं। नायग्रा फॉल्स का दृश्य रात्रि को भी खास होता है। क्योंकि रात के समय इस झरने के पानी को रंग बिरंगी लाइट से रौशन किया जाता है।
यहाँ पर पर्यटक बोट यात्राएँ, जलविहार अन्य पर्यटन गतिविधियाँ का आनंद उठा सकते हैं। नायग्रा फॉल्स के आसपास कई पर्यटन सुविधाएं, होटल, और रेस्तरां हैं जो पर्यटकों को सेवा प्रदान करते हैं। नायग्रा फॉल्स दुनिया भर से पर्यटकों के लिए एक प्रसिद्ध और रोमांचक स्थल है, जो उनके दर्शनीयता और प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए प्रसिद्ध है। नियाग्रा फॉल्स को देखने हर साल करीब 1.4 करोड़ पर्यटक आते हैं। नियाग्रा देखने दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं।
नियाग्रा जलप्रपात कैसे पहुंचे-
नायग्रा फॉल्स पहुंचने के लिए आप हवाई मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।
नियाग्रा वाटर फॉल जाने के लिए आपको बफेलो नियाग्रा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा न्यूयॉर्क सबसे नजदीकी हवाई अड्डा हैं। यह हवाई अड्डा बफेलो और दक्षिणी ओंटारियो (कनाडा) के साथ-साथ अमेरिका की विभिन शहरों जैसे बोस्टन, शिकागो, ऑर्लैंडो और डेट्रॉइट से जुड़ा हैं। बाफेलो नियाग्रा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की दूरी आपके पर्यटक स्थल से लगभग 44 किलोमीटर दूरी पर हैं।