कोई भी देश श्रीलंका का इस्तेमाल भारत के खिलाफ नहीं कर सकता: रानिल विक्रमसिंघे

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने भारत को लेकर एक बड़ा बयान है, रानिल विक्रमसिंघे ने बुधवार को यूरोप यात्रा पर जाने से पहले एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि श्रीलंका एक न्यूट्रल देश है तथा हमने चीन से कोई सैन्य समझौता नहीं किया है तथा ऐसा करने की हमारी कोई योजना नहीं है।
कोई भी हमारा इस्तेमाल भारत के खिलाफ नहीं कर सकता
विक्रमसिंघे ने कहा कि हम श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को जल्द ही सामान्य स्तर पर पहुंचाने की कोशिश कर रहे है तथा यह जल्द ही पटरी पर आ जाएगी इस दौरान उन्होंने कहा कि चीन और श्रीलंका के रिश्ते ठीक हैं लेकिन हम अपने देश का प्रयोग भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे।
हम्बनटोटा की सुरक्षा हमारे पास: रानिल विक्रमसिंघे
रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि चीन ने हम्बनटोटा बंदरगाह को 99 वर्ष के लिए लीज पर जरूर लिया है लेकिन वह सिर्फ इसका उपयोग व्यापर के लिए ही करेगा इसकी सुरक्षा हम ही करते हैं उन्होंने कहा कि चीन कई दशकों से हमारे देश में है लेकिन उसका कोई सैन्य अड्डा यहाँ पर नहीं है।
श्रीलंका के विदेश मंत्री ने की थी भारत की तारीफ
राष्ट्रपति ने कहा कि श्रीलंका के मुश्किल समय में भारत सहित कई देशों ने बहुत मदद की थी अब यहाँ के हालत सामान्य अवस्था में आ रहे हैं, इससे पहले भारत की यात्रा पर आये श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साब्रे ने रायसीना डायलॉग्स में कहा था कि सच्चा दोस्त वही होता है जो मुश्किल समय में साथ दे उन्होंने कहा था कि भारत ने यही किया उसने मुश्किल समय में श्रीलंका का साथ दिया इस दौरान भारत ने खाद्यान्न सामग्री, तेल के अलावा तीन अरब डॉलर का फॉरेन डिपॉजिट भी हमें दिया था।