नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ डिलीट, परेशान हुए फैंस

बॉलीवुड की बेहद खुबसूरत अदाकारा नोरा फतेही अपने डांस मूव्स के लिए फैंस में बहुत पसंद की जाती है। वो आमतौर पर सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने अपडेट्स भी देती रहती है। नोरा का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी फोटोज और वीडियो से भरा हुआ है।
मगर शुक्रवार को नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक डिलीट हो गया, जिससे उनके फैंस काफी निराश हो गए। नोरा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ही फैंस को अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की जानकारी दीती रहती थी।
इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फोलोअर्स भी है। मगर शुक्रवार को अचानक उनका इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हो गया। हालांकि राहत की बात रही कि कुछ समय बाद उनका अकाउंट दोबारा नजर आने लगा।
वेकेशन मना रही हैं नोरा
नोरा इन दिनों वेकेशन के लिए दुबई गई हुई है। अकाउंट डिलीट होने से कुछ घंटो पूर्व ही नोरा ने अपनी फोटोज शेयर की थी, जिसमें वो दो शेरों के साथ बैठी नजर आ रही है। बता दें कि कुछ समय पूर्व नोरा वेकेशंस पर गई थी।