अगर पीड़ित है दूर का न दिखाई देने से तो आइये जाने कैसे करें समाधान

अगर पीड़ित है दूर का न दिखाई देने से तो आइये जाने कैसे करें समाधान
अक्सर लोग लैपटॉप मोबाइल अत्यादि एल्क्ट्रॉनिक्स से घिरे रहते है आज कल की ज़िन्दगी में पेट क लिए अगर पैसा कामना है तो आपको दिन भर लैपटॉप में जुटे रहना होगा और लगातार काम करना होगा जिसके परिणाम स्वरुप आपको अपनी आख्नो का बलिदान देना पड़ता है लेकिन अब और नहीं अब काम भी होगा और आँखों की रौशनी भी आइये जाने कैसे –
-रोज़ रात सोने से पहले आँखों पे ठन्डे पानी के छींटे डाल कर ही सोये -यकीन मानिये आपको बहुत अच्छी नींद और सुकून की प्राप्ति होगी
-रोज़ रात में आधे घंटे आसमान देखें तारें गिने
क्या है निकटदृष्टि दोष?
निकट दृष्टि दोष को चिकित्सीय भाषा में मायोपिया कहते हैं, इसमें दूर की चीजों को स्पष्ट रूप से देखने में परेशानी आती है। मायोपिया में आंख की पुतली (आई बॉल) का आकार बढ़ने से प्रतिबिंब रेटिना पर बनने के बजाय थोड़ा आगे बनता है। ऐसा होने से दूर की वस्तुएं धुंधली और अस्पष्ट दिखाई देती हैं, लेकिन पास की वस्तुएं देखने में कोई परेशानी नहीं होती है। एक अनुमान के अनुसार भारत की 20-30 प्रतिशत जनसंख्या मायोपिया से पीड़ित है। मायोपिया तब होता है, जब आंख की पुतली बहुत लंबी हो जाती है या कार्निया (आंखों की सबसे बाहरी सुरक्षात्मक परत) की वक्रता बहुत बढ़ जाती है। इससे जो रोशनी आंखों में प्रवेश करती है वो ठीक प्रकार से फोकस नहीं होती है, जिससे प्रतिबिंब रेटिना के थोड़ा आगे फोकस होते हैं। इससे नज़र धुंधली हो जाती है। जब मायोपिया की समस्या बहुत बढ़ जाती है तो मोतियाबिंद और ग्लुकोमा होने का खतरा बढ़ जाता है।
मेधज न्यूज़ पर दिए गए उपायों को अपने नज़दीकी सलाहकार से सलाह लेने के बाद ही अपनाएं