बंटवारे की ओर बढ़ता पाकिस्तान, गृहयुद्ध की आशंका

पाकिस्तान एक अस्थिर देश है और पाकिस्तान में जो हालात हो रहे हैं, वह उसे बंटवारे के करीब ले जा रहे हैं कई टुकड़ों में बंट जाएगा पाकिस्तान। अगर पाकिस्तान में गृहयुद्ध होता है तो शरणार्थी संकट पैदा होगा।
यह भारत के लिए बड़ा मानवीय संकट बन सकता है।। चीन पाकिस्तान दोनों ही भरोसे के लिए नहीं बने हैं। फिर भी चीन ने पाकिस्तान को समझाया था क़ि इमरान को गिरफ्तार न करें। पाकिस्तान माना नहीं, और अब पाकिस्तान जल रहा है , इमरान खान के समर्थक पाकिस्तानी सेना के रावलपिंडी स्थित मुख्यालय में घुस गए और वहां उन्होंने हिंसा की है।
पाकिस्तान के एक अदाकारा ने कहा है क़ि यह मोदी और रॉ क़ि वजह से हो रहा है उनके खिलाफ भारत में ऍफ़ आई आर लिखे जाये। पाकिस्तान में इमरान समर्थकों और पाकिस्तानी सेना के बीच जंग जैसे हालात हैं। पाकिस्तानी के कई ठिकानों को इमरान समर्थकों ने जला दिया है।
इसी वजह से पाकिस्तान में मार्शल लॉ या आपातकाल लगाए जाने की आशंका बढ़ती जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि पाकिस्तान में हिंसा जारी रही तो देश कई टुकड़ों में बंट जाएगा। अब पाकिस्तानी सेना के पास दो विकल्प है कि वह ताकत के बल पर इस हिंसा को कुचल दे। दूसरा विकल्प यह है कि पाकिस्तानी सेना भारत के साथ छोटी-मोटी जंग शुरू कर दे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना अगर भारत के खिलाफ जंग शुरू करती है तो इससे पाकिस्तानी सेना हिंसा को भूलकर उसके साथ खड़ी हो जाएगी।