यात्रामनोरंजन

परसमनिया पर्वत साल भर पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है

मध्यप्रदेश के प्राचीन विंध्य क्षेत्र कई सारे ऐतिहासिक और हिंदू धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। सतना शहर का इतिहास बहुत ही पुराना है। इसका इतिहास महाभारत काल से ही रहा है। सतना शहर के आसपास कई सारे पर्यटक स्थल है।

यह स्थान सतना शहर से लगभग 55 किलोमीटर दूर स्थित है। यहाँ जंगली गलियारों के बीच में मौजूद परसमनिया पर्वत के चोटी के ऊपर से शानदार दृश्य दिखाई पड़ता है। यहाँ आपको जगह जगह पर शानदार झरने का दृश्य दिखाई पड़ता है।

परसमनिया पर्वत घूमने के लिए सबसे अच्छा समय बरसात का होता है। उस समय जंगलो की हरियाली बढ़ जाती है। परसमनिया पर्वत साल भर पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

परसमनिया घूमने के लिए सबसे अच्छा समय:– परसमनिया पर्वत घूमने के लिए सबसे अच्छा समय सितम्बर से मार्च के बीच का होता है।

सड़क मार्ग द्वारा:- सतना शहर से लगभग 55 किलोमीटर दूर स्थित है। सतना और आसपास के अन्य शहरों से परसमनिया के लिए नियमित बस सेवाएं उपलब्ध हैं। सतना से टैक्सी या स्थानीय बस पहुँचने का सबसे आसान और सुविधाजनक तरीका है। आप सतना से ड्राइव कर पहुंच सकते हैं। इसमें लगभग 1 घंटा 30 मिनट से 2 घंटे का समय लगेगा।

रेल मार्ग द्वारा:- परसमनिया पर्वत का निकटतम रेलवे स्टेशन मैहर और सतना रेलवे स्टेशन है। जो भारत के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। स्टेशन से आप टैक्सी या बस ले सकते हैं।

वायु मार्ग द्वारा:- परसमनिया पर्वत का निकटतम हवाई अड्डा खजुराहो हवाई अड्डा है। जो परसमनिया से लगभग 150 किमी दूर स्थित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button