मनोरंजनहास्य

कृपया ध्यान दे, हँसना मना है

हस्बैंड रेडियो पर बड़े ध्यान से कुछ सुन रहा था
वाइफ – क्या सुन रहे हो?
हस्बैंड- मन की बात…
वाइफ- मेरी तो कभी नहीं सुनते…
हस्बैंड- तुम जो कहती हो, उसे मन की बात नहीं
उसे मन की भड़ास कहते है…
———————————————–
बेटा पहली बार एक लड़की को लेकर घर में आया ,
पिता – कौन है ये लड़की ?
बेटा – ये मेरी गर्लफ्रेंड है ,,
पिता – ok
दूसरे दिन , लड़का किसी दूसरी लड़की के साथ ,
पिता(गुस्से में) – कौन है ये लड़की ?
बेटा – रिश्ता वही , आइटम नई..
——————————————–
सारे दिन फ़ोन पे चैटिंग करते रहने का नतीजा,
पापा- बेटा क्या कर रहा है?
पप्पू- पापा वर्षा आने वाली है,
पापा- कुछ पढ़ लिया कर नालायक, सारे दिन लड़कियों से चैटिंग करता रहता है,
पप्पू- पापा मैं बारिश की बात कर रहा हूँ
———————————————
राजू डॉक्टर के पास गया और बोला एक समस्या है.
डॉक्टर: क्या परेशानी है?
राजू – जब मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान मुझे दिखता नहीं.
डॉक्टर: ऐसा कब होता है?
राजू – फोन पर बात करते वक्त.
डॉक्टर- बेहोश
———————————————-
पुजारी – जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
मोनू – जी, मंदिर चला आता हूं…
पुजारी- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो ?
मोनू- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, फिर उन लोगों को देखता रहता हूं…
उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button