दुनिया

अमेरिका यात्रा के बाद मिस्र जायेंगे प्रधानमंत्री मोदी, पीएम की यह यात्रा क्यों है अहम जानें कारण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा पर जायेंगे वे 20 से 24 जून तक अमेरिका में रहेंगे तथा 24 से 25 जून तक मिस्र में रहेंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिस्र की यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण होने वाली है क्योंकि मिस्र के साथ भारत के बहुत पुराने सम्बन्ध हैं।

अब्देल फतह अल-सिसी के निमंत्रण पर मिस्र जा रहे हैं प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के निमंत्रण पर मिस्र जा रहे हैं, मिस्र में वे राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे तथा मिस्र के कुछ खास लोगों से मुलाकात करेंगे इसके अलावा वे मिस्र में रह रहे भारतीय समुदाय को भी सम्बोधित कर सकते हैं।

रक्षा, पर्यटन तथा शिक्षा से संबंधित हो सकते हैं समझौते
प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान भारत तथा मिस्र के बीच कई समझौते होने की उम्मीद हैं इनमे रक्षा से सम्बंधित तेजस विमान, मिसाइलें व अन्य भारत निर्मित हथियारों के लिए समझौते हों सकतें हैं इसके अलावा दोनों देशों के बीच पर्यटन, नवीकरणीय ऊर्जा, तकनीक तथा शिक्षा के क्षेत्र में समझौते होने की उम्मीद है।

गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि थे अब्देल फतह अल-सिसी
भारत के गणतंत्र दिवस पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था इस दौरान भारत तथा मिस्र के बीच पांच महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए थे तथा दोनों देशों के संबंधो की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर एक डाक टिकट भी जारी किया गया था, इस वर्ष भारत में हो रही G20 की मीटिंग में भारत ने मिस्र को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button