
पोरबंदर पर्यटन स्थल भारत के गुजरात राज्य में स्थित हैं। यह शहर अपने आकर्षित पर्यटन स्थलों के साथ साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म भूमि होने के कारण सबसे अधिक लोकप्रिय है। पोरबंदर गुजरात का एक ऐसा शहर है। जो कई धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इमारतों से भरा हुआ है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार पोरबंदर भगवान श्री कृष्ण के परम मित्र सुदामा की जन्म भूमि और राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी की भी जन्म स्थली के रूप में जाना जाता हैं।
पोरबंदर अपने ऐतिहासिक विरासत, शानदार समुद्री किनारों और मनमोहक नजारों के कारण प्रसिद्ध है। यहाँ पोरबंदर आने वाले पर्यटकों को यहाँ कई दर्शनीय मंदिर, बांध, वन्यजीव अभ्यारण, सुंदर समुद्र तट, ऐतिहासिक महल आदि भी देखने को मिलेंगे।
पोरबंदर घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय :- पोरबंदर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी के बीच है। इस महीनो के दौरान मौसम काफी सुहावना रहता है। मार्च से जून के बीच के समय में यहाँ बहुत गर्मी पड़ती है।
हवाई मार्ग द्वारा:- पोरबंदर हवाई अड्डा देश के अनेक प्रमुख हवाई अड्डों से नियमित उड़ानों द्वारा जुड़ा हुआ है।
रेल मार्ग द्वारा:- पोरबंदर राज्य और देश के अनेक शहरों से रेलमार्ग द्वारा जुड़ा है। पोरबंदर के लिए अनेक रेलगाड़ियाँ निरंतर चलती रहती हैं। जामनगर से पोरबंदर की दूरी 120 किलोमीटर और राजकोट से लगभग 180 किलोमीटर है।
सड़क मार्ग द्वारा:- पोरबंदर के लिए नियमित राज्य परिवहन और निजी बसें चलती रहती हैं। यह शहर पड़ोसी राज्यों से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। यहाँ से राष्ट्रीय राजमार्ग 27 गुज़रता है।