
आन्ध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों में स्थित एक खारे जल की झील है। पुलिकट झील श्रीहरिकोटा के रोधिका द्वीप झील पर स्थित है।पुलिकट झील पक्षी अभयारण्य भी इसी झील क्षेत्र में है। पुलिकट झील जलीय पक्षियों की विविधता के लिए जाना जाता है।
अभयारण्य क्षेत्र में शरद ऋतु प्रवास के मौसम के दौरान पक्षियों की 115 प्रजातियों को सूचीबद्ध किया है। हर साल पेलिकन, किंगफिशर, बगुले , पेंटेड स्टॉर्क , स्पूनबिल, बत्तख और राजहंस पाई जाती है। अभयारण्य क्षेत्र में अन्य जल पक्षियों में स्पॉट-बिल्ड पेलिकन, बगुले, ग्रेटर फ्लेमिंगो, बत्तखें, शोरबर्ड्स, लिटिल ग्रेब, इंडियन कॉर्मोरेंट, लिटिल कॉर्मोरेंट देखी गई हैं।अभयारण्य में शुष्क, सदाबहार जंगल के टुकड़े और जंगलों में तटीय झाड़ियों के बड़े क्षेत्र हैं। दुर्लभ प्रजातियों पक्षियों को देखने के लिए विदेशों से भी पक्षी प्रेमी इन अभयारण्यों में आते हैं।
पुलिकट झील कैसे जा सकते हैं?
हवाई जहाज से:-
आंध्र प्रदेश में हवाई अड्डे अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों तक पहुंच प्रदान करते हैं। राज्य में कुल 6 हवाई अड्डे हैं, जिनमें से विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और तिरूपति में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। अनंतपुर हवाई अड्डा 184 किमी दूर है।
सड़क द्वारा :-
आंध्र प्रदेश राज्य भारत के अन्य शहरों और राज्यों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। अनंतपुर हैदराबाद बस स्टेशन से 350 किमी दूर है। राज्य में कई सरकारी बसें, निजी बस ऑपरेटर भी बस सेवाएँ प्रदान करते हैं।
ट्रेन से:-
आंध्र प्रदेश के लिए, कई ट्रेनें हैं जो आंध्र के विभिन्न शहरों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ती हैं। आंध्र प्रदेश में, विजयवाड़ा जंक्शन, विशाखापत्तनम जंक्शन राज्य के कुछ प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं।