दुनिया

पुतिन ने की ‘मेक इन इंडिया’ की तारीफ कहा भारतीय अर्थव्यवस्था में साफ नजर आ रहा है इसका असर

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की एक बार फिर तारीफ की है, रूस की राजधानी मास्को में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने भारत के ‘मेक इन इंडिया’ की तारीफ करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री देश में कंपनियों को काम करने के लिए बढ़ावा दे रहे हैं।

रूस में हमें भारत की तरह बेहतर बाजार उपलब्ध करना होगा: पुतिन

रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस में घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देना होगा जैसे भारत दे रहा है, उन्होंने कहा कि हमारे देश पर यूरोपीय देशों ने कई प्रतिबन्ध लगा किये हैं इसी कारण हमें अपनी कंपनियों को बेहतर बाजार उपलब्ध करना होगा जैसे भारत कर रहा है।

यूरोपीय देशों के प्रतिबंधों का रूस पर नहीं हुआ असर: पुतिन

एक कार्यक्रम में पुतिन ने कहा कि अमेरिका तथा उसके सहयोगियों के द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का प्रभाव रूस पर नहीं पड़ा तथा हमारे बाजारों में गिरावट देखने को नहीं मिली उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियों के जाने से हमारे देश में मौजूद कंपनियों के लिए अवसर और ज्यादा बढ़ गए।

पुतिन पिछले वर्ष भी कर चुके हैं प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ

व्लादिमीर पुतिन इससे पहले कई बार भारत की तारीफ कर चुके हैं पिछले वर्ष अक्टूबर में पुतिन ने कहा था कि भारत का भविष्य शानदार है, तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है, उन्होंने कहा था कि मेक इन इंडिया का उनका विजन बहुत अच्छा है, तथा यह अर्थव्यवस्था के लिए बहुत सही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button