
रोहन: मैं वॉट्सऐप पर दो तरह के
लोगों से परेशान हूं…
राजू: किस किस से भाई .
एक जो Hi बोलकर गायब हो जाते हैं और दूसरे वे
जो Bye बोलकर 2 घंटे तक पीछा नहीं छोड़ते।
——————————————————————–
पत्नी – अगर मैं तुम्हें छोड़कर चली गई, तो तुम क्या करोगे?
पति – मैं तो पागल हो जाऊंगा।
पत्नी – मतलब दूसरी शादी तो नहीं करोगे?
पति – पागल कुछ भी कर सकता है।
———————————————————————
घर में पत्नी से साथ झगड़ा होने के बाद, पति ने गुस्से में पंखे
से रस्सी का फंदा लटकाया और स्टूल पर चढ़कर
उसे गले में डालनें के लिए तैयार हो गया।
तभी उसकी पत्नी बोली, जो कुछ करना है, जल्दी करो।
पति ने कहा,.तुम मुझे शांति से मरने भी नहीं दोगी?
पत्नी बोली,.मुझे अभी स्टूल की जरूरत है।
——————————————————————–
मोहन: अकेले बैठकर मुस्कुरा रहा था…
पिंटू- क्या हुआ इतना खुश क्यों है…
मोहन- आज बहुत दिनों बाद उसके मैसेज का रिप्लाई आया…
पिंटू- अच्छा, क्या कहा उसने…?
मोहन- वो बोली, अगर अगली बार मैसेज किया
तो मुंह तोड़कर हाथ में दे दूंगी…
——————————————————————
• ऐसे जोक्स के लिए मेधज न्यूज़ को लाइक करे -VS