यात्रामनोरंजन

राजकोट गुजरात राज्य का एक छोटा लेकिन एक प्रमुख शहर है

राजकोट गुजरात राज्य का एक छोटा लेकिन एक प्रमुख शहर है। यह सौराष्ट्र क्षेत्र के बीच में स्थित है। और राजकोट ज़िले का मुख्यालय भी है। गुजरात में स्थित राजकोट शहर अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के अलावा, सांस्कृतिक वेश-भूषा, पारंपरिक खान-पान और रीति रिवाज के लिए भी प्रसिद्ध है।

यह राजकोट दुनिया का 22 वां सबसे तेजी से विकसित होने वाला शहर भी है। राजकोट को अपने उद्योगो, मिठाइयों, पारंपरिक स्नैक्स, सोने के बाजार, हस्तशिल्प की बस्तुएं, कपड़ा उद्योग, ऑटोमोबाइल उद्योग, इंजीनियरिंग एवं वाहन पुर्जों के उत्पादन का प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। राजकोट का नाम भारत के सबसे साफ शहर में भी शामिल है।

यहाँ राजकोट में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जिन्दगी के प्रारम्भिक दिन राजकोट की गलियों में ही व्यतीत किये थे। गाँधीजी की इस नगरी में पर्यटकों के लिए अनेक दर्शनीय स्थल हैं। राजकोट बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है।

राजकोट में घूमने के लिए जगहें :- खंभालिदा गुफाएं, काबा गांधी नो डेलो, प्रद्युम्न जूलॉजिकल पार्क, रंजीत विलास पैलेस आदि है।
राजकोट कैसे पहुंचे ?

हवाई मार्ग द्वारा:- राजकोट हवाई अड्डा देश के अनेक प्रमुख हवाई अड्डों से नियमित उड़ानों द्वारा जुड़ा हुआ है।

रेल मार्ग द्वारा:- राजकोट राज्य और देश के अनेक शहरों से रेलमार्ग द्वारा जुड़ा है। राजकोट के लिए अनेक रेलगाड़ियाँ निरंतर चलती रहती हैं।

सड़क मार्ग द्वारा:- राजकोट के लिए नियमित राज्य परिवहन और निजी बसें चलती रहती हैं। यह शहर पड़ोसी राज्यों से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग 27 यहाँ से गुज़रता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button