सेहत और स्वास्थ्य

यूपी/बिहार का मशहूर सन्नाटा रायता बनाने की रेसिपी

यह तो आपको पता ही होगा की रायता भारतीय व्यंजनों का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है और हो भी क्यों ना, इसके कई अनोखे रूप जो पाए जाते है। इन्ही रूपों में से एक है सन्नाटा रायता। सन्नाटा रायता पेट की सभी समस्याओ को दूर करता है। तो चलिए आज हम सन्नाटा रायता बनाना सीखते है।

लेकिन इसे बनाने से पहले आपको ये बता दे की इसे सन्नाटा रायता क्यों कहते है। यह सवाल तो आपके मन में भी आया होगा की यह सन्नाटा रायता क्या होता है?

यह नाम पढ़ने के पीछे तो 2 कारण है। पहला, यह बहुत ही खट्टा होता है और इसे खट्टे दही से बनाया जाता है, जिसे खाने के बाद इसका असर सीधा इंसान के दिमाग में होता है और वह 2 सेकंड के लिए चुप हो जाता है। अब दूसरा कारण है की, यह रायता दही, पुदीना और हींग जैसे सामग्रीयो से बनता है। कहा जाता है की, भोजन के बाद इसका सेवन करने से यह पाचन समस्याओ को समाप्त करने में मदद करता है। यह Probiotic से भरपूर एक पेय प्रदार्थ है।
चलिए अब जानते है की इसे कैसे बनाये।

सन्नाटा रायता बनाने की सामग्री

1 कप खट्टा दही
1 सौप पानी
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा
1/2 छोटा चम्मच हींग
1 छोटा चम्मच कटी हुई हरी मिर्च
1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
1/2 छोटा चम्मच कटे हुए पुदीना के पत्ते
नमक स्वाद अनुसार

सन्नाटा रायता बनाने की विधि

1. एक बाउल में दही और पानी को अच्छे से तब तक मिलाये जब तक इसकी एक सामान स्थिरता न हो जाये।
2. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा, हींग, कटी हुई हरी मिर्च, चाट मसाला, कटे हुए पुदीना के पत्ते और नमक डाल के अच्छे से मिलाये।
3. अब अपने रायते को कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दे और फिर ठंडा-ठंडा परोसे और इसका आनंद ले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button