मौसम

यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में मौसम बदलने से मिली राहत

उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में आज मौसम बदलने से राहत मिली है मौसम विभाग की माने तो आज दिल्ली, पटना लखनऊ में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। भीषण गर्मी के मध्य बारिश का आगमन क्षेत्रवासियों के लिए राहत का विषय है।

लखनऊ में आज का मौसम

लखनऊ में आज सुबह हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आयी है लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और वहीँ न्यूनतम तापमान 25 डिग्री है।

वही लखनऊ में आज गरज के साथ एक या दो बार बारिश हो सकती है मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में बारिश का सिलसिला 28 मई तक जारी रहेगा।

नई दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया जायेगा ,वही दिल्ली में आज बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 27 मई तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिम बंगाल और पूर्व के कुछ राज्यों में कुछ हिस्सों में हल्की और भारी बारिश होगी। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी. इसी के साथ, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, उत्तरी बिहार और उत्तर बिहार, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

सूर्योदय 5 :15
सूर्यास्त 6:51
अधिकतम तापमान 38 डिग्री
न्यूनतम तापमान 25 डिग्री
अधिकतम UV अनुक्रमणिका 12 अति उच्च
हवा प.उ.प. 13 कि॰मी॰/घं॰
हवा के झोंके 32 कि॰मी॰/घं॰
आर्द्रता 25%
दबाव 1006 mb
बादल 52 %

कल का पूर्वानुमान

सूर्योदय 5 :15
सूर्यास्त 6:51
अधिकतम तापमान 33 डिग्री
न्यूनतम तापमान 23 डिग्री
अधिकतम UV अनुक्रमणिका 13 अति उच्च
हवा प.उ.प. 13 कि॰मी॰/घं॰
हवा के झोंके 35 कि॰मी॰/घं॰
बादल 66 %

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button