
प्रिंसिपल टीचर से कल बच्चो से 100 रुपए मंगवाना।
टीचर कल सबको 200 रुपए लेकर आना है
बच्चे मम्मी, टीचर ने 500 रुपए मंगवाए है स्कूल में फंक्शन है।
मम्मी कल मोहित के स्कूल में फंक्शन के लिए
1000 रूपए मंगवाए है।
पापा कल स्कूल जाने की कोई जरूरत नहीं है मोहित को।
————————————————————————-
मिंटू शराबी कह रहा था बचपन में कितना डराया जाता था
कि मेंढक को पत्थर मारोगे तो गूंगी और बहरी बीवी मिलेगी।
कितना डरते थे तब हम अब पछतावा हो रहा है।
————————————————————————-
अमित पंडित की मम्मी: अमित बेटा जरा पापा को बुलाना
अमित पंडित पापा से
चलो बुलावा आया है,
माँ ने आपको बुलाया है।
————————————————————————-
रोहित अपने दोस्त मोहित से
रोहित: यार, लड़कियों का ही अच्छा है,
शादी से पहले पापा की परी होती हैं…
और शादी के बाद घर की लक्ष्मी हो जाती हैं।
मोहित: और लड़के?
रोहित- लड़कों का क्या है भाई
शादी से पहले पापा से मार खाते हैं और शादी के बाद बीवी से।
————————————————————————-
टीचर :- कल होमवर्क नही
किया तो मुर्गा बनाऊंगा।
छात्र :- सर मुर्गा तो मै नही खाता
मटर पनीर बना लेना।
————————————————————————-
टीचर कालू से- पांच में से पांच घटाने पर कितने
बचेंगे ??
कालू – पता नहीं मैडम।
टीचर- अगर तेरे पास 5 भटुरे है, और में 5 भटुरे
तुझसे मै ले लूँ तो तेरे पास क्या बचेगा ??.
कालू- …..छोले।
————————————————————————-
6 की मौत हो गई –
टीचर – 1 से 10 तक गिनती सुनाओ।
अनुज- 1, 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10..
टीचर – 6 कहाँ गया?
अनुज – जी वो तो मर गया।
टीचर – मर गया? कैसे मर गया???
अनुज- जी मैडम,
आज सुबह टीवी पर न्यूज में बता रहे थे कि स्वाईन फ्रलू में
6 की मौत हो गई।
————————————————————————-
• ऐसे जोक्स के लिए मेधज न्यूज़ को लाइक करे -RC