Birthday Special:टीवी शो कुमकुम भाग्य की दिशा खन्ना उर्फ़ रुचि सवर्ण का आज है जन्मदिन
Ruchi-Savarn-Today-Birthday-Indian-television-actress-Kumkum-Bhagya-Disha-Khanna

रुचि सवर्ण एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं। रुचि सवर्ण का जन्म 26 मई 1992 को नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था। रुचि सवर्ण का जन्म और पालन-पोषण नागपुर में हुआ है।
एक्टिंग डेब्यू से पहले उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर टेलीविजन में शुरुआत की। वह एक प्रशिक्षित डांसर भी हैं। सवर्ण ने 2 दिसंबर 2015 को अभिनेता अंकित मोहन से शादी की। 7 दिसंबर 2021 को उन्होंने अपने पहले बच्चे-एक लड़के को जन्म दिया। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2009 में सोनी टीवी चैनल के शो प्यार का बंधन से की थी।
डेब्यू शो में उन्होंने राधा की सहायक भूमिका निभाई। इस शो के बाद उन्होंने तेरे लिए (2010–2011) में जोनाकी गांगुली, मन की आवाज़ प्रतिज्ञा (2011) में सुनहरी, घर आजा परदेसी (2013) में देविका मिश्रा, अजीब दास्तान है ये (2014-2015) में गरिमा, तमन्ना (2016) मृदुला जैसे टीवी शो में किरदार निभाए।
वह 2012 में एपिसोडिक शो फीयर फाइल्स और क्राइम पेट्रोल में नजर आ चुकी हैं। टेलीविज़न इंडस्ट्री में उन्हें लोकप्रियता ज़ी टीवी चैनल के शो कुमकुम भाग्य (2017–2019) से मिली जिसमें उन्होंने दिशा का किरदार निभाया था। मराठी टीवी धारावाहिक सखी (2014–2015) में, उन्होंने मुख्य अभिनेता दिगपाल लांजेकर के विपरीत रेवती की भूमिका निभाई।
सवर्ण ने मराठी टेलीविजन शो साख्य रे (2017) में प्रियंवदा के रूप में भी काम किया है। इसके आलावा वह झुंज मराठमोली (2013) में प्रतियोगी और कुंडली भाग्य (2017-2018) में दिखाई दी। टीवी शो के आलावा उन्होंने 2019 में मराठी फिल्म फत्तेशिकस्त और 2022 में पवनखंड में महारानी सोयराबाई का किरदार निभाया हैं। वह एक पशु प्रेमी है।