दुनियाअंतर्राष्ट्रीयदेश-विदेशरूस यूक्रेन युद्ध

रूस ने यूक्रेन में करवाया चुनाव, जाने विवरण में

रूस और यूक्रेन के बीच जंग पिछले 19 महीनों से जारी है अभी तक इस जंग का कोई नतीजा नही निकला है और अभी हाल फिलहाल ऐसा कुछ लग भी नही रहा है कि जिससे ये जंग रुक जाएगा। एक बार फिर से रूस ने यूक्रेन पर हमला तेज किया है। इसी बीच में आज एक बड़ी न्यूज़ आई है कि रूस यूक्रेन में मौजूद अपने कब्जे वाले क्षेत्रों में अब चुनाव करवा रहा है। ये चुनाव यूक्रेन के 4 क्षेत्रों में हो रहे हैं। इनमें डोनेट्स्क, लुहांस्क, जपोरीजिया और खेरसॉन शामिल हैं। याद रहे कि इन चारों में से किसी भी शहर पर रूस का पूरा कब्जा नहीं है। रॉयटर्स के मुताबिक, रूस इन्हें अपनी नई टेरेटरी बताता है। चुनाव के जरिए वो इन क्षेत्रों में अपनी अथॉरिटी को और मजबूत करना चाहता है।

जानकारी के लिए आप सभी को बता दे कि क्रीमिया के साथ इन शहरों में रूसी कब्जे वाले इलाकों को मिलाकर यूक्रेन के करीब 20% यानी 1/5th हिस्से पर रूस का कब्जा है। यूक्रेन के अधिकारियों ने इन चुनावों का विरोध करके इसे अवैध बताया है। उन्होंने कहा- ये इस बात का सीधा सबूत है कि रूस के साथ शांति के लिए बातचीत करना नामुमकिन क्यों है। जब तक रूस अपनी सेना को हमारे क्षेत्रों से नहीं हटाती है, तब तक कोई भी बातचीत नहीं हो सकती। इन चारों क्षेत्रों में मॉस्को की तरफ से अपॉइंट किए गए गवर्नर्स पर चुनाव की जिम्मेदारी है। इलेक्शन 10 सितंबर को पूरे होंगे। ये सभी गवर्नर पुतिन के समर्थन से चुने गए हैं, जो हाल ही में क्रेमलिन के यूनाइटेड रशिया गुट में जुड़े हैं। इनके खिलाफ ज्यादा विरोध भी दर्ज नहीं हुआ है। रॉयटर्स के मुताबिक, गुरुवार को डोनेट्स्क में पोलिंग बूथ लगाए गए, जिसके बाद कुछ लोग वोट डालने भी पहुंचे।

इससे पहले जेलेंस्की ने कहा था कि यूक्रेन में जंग के बीच भी राष्ट्रपति चुनाव करवाए जा सकते हैं अगर पश्चिमी देश इसके लिए पैसे दें और लोग वोट डालने के लिए तैयार हों। दरअसल, यूक्रेन में अगले साल चुनाव होने हैं, लेकिन यूक्रेन में फिलहाल मार्शियल लॉ लगा हुआ है। जेलेंस्की ने कहा- जो लोग रूस के खिलाफ लड़ रहे हैं, उनका इस चुनाव में शामिल होना बेहद जरूरी है। वो ही हमारे देश की रक्षा कर रहे हैं। इसी वजह से देश में अब तक चुनाव टाले गए हैं।

read more… गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र का भारत में विलय होना तय ?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button