राज्य

कानपुर में जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, वंशवादी है कांग्रेस

भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ सम्मेलन और पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में सीएम योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए व्यक्ति नहीं, राष्ट्र सर्वोपरि है। जब कोरोना में पूरी दुनिया परेशान थी। लोग जान बचाने की कोशिश में लगे थे, तब भाजपा का कार्यकर्ता जान की परवाह किए बगैर मानवता की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा था। इससे पहले, जेपी नड्डा और सीएम योगी ने बाबा नामदेव गुरुद्वारा में मत्था टेका।

भाजपा अध्यक्ष का कांग्रेस पर हमला

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी एक ऐसी पार्टी है, जहां सामने बैठा हुआ कर्यकर्ता कल को मंच पर प्रदेश का नेतृत्व कर सकता है। ये कांग्रेस पार्टी नहीं हैं, जहां पर आपको आगे बढ़ने के लिए एक परिवार में पैदा होना पड़ता है।

पार्टी को मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य है: नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं पथ के पथिक को रुकना नहीं, हमेशा चलते रहना है। पार्टी को मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य है। हम भाग्यशाली हैं कि भाजपा के इस भव्य कार्यालय को देख रहे हैं। मगर इस भव्य इमारत के पीछे भाजपा के उन कार्यकर्ताओं का योगदान है जो 10 साल पहले किराये के कमरे में पार्टी की विचार धारा को आगे बढा रहे थे।

भारतीय जनता पार्टी के लिए व्यक्ति नहीं, राष्ट्र सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बात कही थी-सिद्धांतहीन राजनीति मौत का फंदा होती है। आजादी के बाद मूल्यों और आदर्शों और भारत के प्रति सर्वस्व समर्पण करने वाला कोई दल है, तो वो है भारतीय जनता पार्टी। कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोगों की मदद के लिए आगे आए थे। प्रधानमंत्री और जेपी नड्डा की प्रेरणा से ही ऐसा संभव हुआ। अन्य दलों के लोग घरों में बैठे थे। भारतीय जनता पार्टी के लिए व्यक्ति नहीं, राष्ट्र सर्वोपरि है। जब कोरोना में पूरी दुनिया परेशान थी। लोग जान बचाने की कोशिश में लगे थे, तब भाजपा का कार्यकर्ता जान की परवाह किए बगैर मानवता की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button