दुनिया

अमेरिका के लिए झटका देने वाली खबर

इस समय की बड़ी खबर ये आ रही है कि अमेरिकी वायुसेना का F-35 लड़ाकू विमान उड़ान के समय रविवार को गायब हो गया था। उसका आज कैरोलिना में मलबा मिला है। अमेरिकी मरीन कॉर्प्स ने इसकी जानकारी दी। फाइटर जेट गायब होने के बाद स्थानीय लोगों से उसे ढूंढने में मदद मांगी गई थी। अल जजीरा के अनुसार लड़ाकू विमान को साउथ कैरोलिना के 2 झीलों के पास ढूंढा जा रहा था। प्लेन का मलबा जॉइंट बेस चार्ल्सटन के उत्तर पूर्व भाग में 2 घंटे की दूरी पर मिला है। रविवार को उड़ान के दौरान एक लड़ाकू विमान खराब हो गया था। इसके बाद पायलट ने खुद को प्लेन से इजेक्ट कर लिया था। फाइटर जेट काफी देर तक ऑटो मोड में उड़ने के बाद दोपहर करीब 2 बजे गायब हो गया था।

जानकारी के लिए आप सभी को बताते चले कि जॉइंट बेस चार्ल्सटन के मास्टर सार्जेंट हीथर स्टैंटन के मुताबिक साउथ कैरोलिना के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्लेन का सर्च ऑपरेशन चल रहा था। मौसम ठीक होने के बाद साउथ कैरोलिना के कानून विभाग का एक हेलिकॉप्टर भी खोज में शामिल हो गया था। प्लेन कैसे खराब और क्रैश हुआ इस बात को लेकर छानबीन चल रही है। स्थानिक लोगों को घटनास्थल से दूर रहने को कहा गया है। याद रहे कि F-35 लड़ाकू विमान का निर्मान लॉकहीड मार्टिन ने किया है। इस प्लेन का निर्माण 2006 से शुरू हुआ है।

इससे पहले फरवरी में बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो हुआ था। इसमें दुनियाभर के विदेशी विमान शामिल हुए, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं थीं अमेरिका में बने F-35 फाइटर जेट ने। दरअसल, पहली बार अमेरिकी F-35 फाइटर भारत आए थे। एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत को रिझाने के लिए अमेरिका की ये एक कोशिश थी। 27 साल के इतिहास में भारत के एयरो इंडिया शो के लिए अमेरिका ने अपने सबसे ज्यादा डेलिगेट्स भेजे थे।

READ MORE…. भारत विरोधी कनाडा में ही क्यों छिपते है ?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Warning: Undefined array key "series-id" in /home/medhajnewscpanel/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 804

Warning: Undefined array key "status" in /home/medhajnewscpanel/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 813

Warning: Undefined array key "series-id" in /home/medhajnewscpanel/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 979

Warning: Undefined array key "match-id" in /home/medhajnewscpanel/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 987

Warning: Undefined array key "status" in /home/medhajnewscpanel/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 995