सोने में मामूली गिरावट, चांदी रही स्थिर

इतिहास में जिस चीज़ भी धातु से इंसान ने बेइंतहा प्यार किया है, वह है सोना, सोने को लेकर इंसान की इसी दीवानगी ने सोने को दुनिया की सबसे बहुमूल्य धातुओं में से एक बना दिया है। यही कारण है कि सोने को मुश्किल दिनों का साथी भी कहा जाता है। दुनिया में तेल के बाद सबसे अधिक पैसा सोने में निवेश किया जाता है।सोने को लेकर दीवानगी सिर्फ भारत में ही नहीं है, बल्कि दुनिया के कई देशों में इसकी दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है। हम सभी ने अखबारों मैगजीन या टीवी पर दुबई की तस्वीरें देखी होंगी, जिसमें दुकानों पर भर भर कर जेवरात दिखाई देते हैं। ऐसे में आपके मन में भी सवाल उठ रहा होगा कि क्या वहां सोना इतना सस्ता है? जी हां, दुनिया के कई देशों में जैसे दुबई, स्विट्जरलैंड,हांगकांग,थाईलैंड आदि देशों सोने के दाम भारत से 15 प्रतिशत तक कम हैं।
ऐसे में सवाल ये उड़ता है कि कितना सोना विदेश से लेकर आया जा सकता है तो इसके लिए वित्त मंत्रालय के तहत आने वाली सेंट्रल इनडायरेक्ट टैक्स और कस्टम ने गाइड फॉर ट्रैवलर्स जारी की गई है। इसमें आपको बताया गया है कि विदेश से आप कितना सोना ला सकते हैं। कुछ चार्जेज़ इस प्रकार हैं।
जो नागरिक एक साल से विदेश में रह रहे हैं, वे अधिकतम 40 ग्राम सोना ही ला सकते हैं।
यात्रियों को सीमा से अधिक गोल्ड लाने पर ड्यूटी कनवर्टिबल करेंसी में देना होता है।
गोल्ड बार, तोला बार जिस पर मैन्युफैक्चर का नाम सीरियल नंबर लिखा होता है, 12.5 प्रतिशत की दर से सरचार्ज देना होता है।
अन्य प्रकार के गोल्ड जैसे कि पत्थरों या मोतियों से जड़े गहनों के अलावा 12.5 प्रतिशत ड्यूटी के साथ 1.25% समाज कल्याण सरचार्ज लगाया जाता है।
सोने-चांदी का भाव
आज भारत में 22 कैरेट सोने का दाम प्रति दस ग्राम 55500 रुपये रहा वंही 24 कैरेट सोने का दाम प्रति दस ग्राम 60500 रुपये रहा और चाँदी का भाव 73000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। सोने के भाव में आज मामूली बढ़त देखी गयी है जबकि पिछले कई दिनों से चांदी के भाव स्थिर बना हुआ है।
उपरोक्त सोने और चाँदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।