राज्यउत्तर प्रदेश / यूपी

लखनऊ उड़ान स्थल से अब तक 10875 हज यात्रियों का सऊदी अरब के लिए प्रस्थान

हज-2023 हेतु लखनऊ उड़ान स्थल से छत्तीसवीं उड़ान संख्या एस0वी0 3891 कल 05 जून, 2023 को 298 हज यात्रियों को लेकर सकुशल अपने निर्धारित समय दिन में 12ः00 बजे चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मदीना के लिए रवाना हुई। इस उड़ान से 160 पुरुष व 138 महिलाएं रवाना हुए। सबसे अधिक वाराणसी ज़िले के 113 हज यात्री गये हैं।

उ0प्र0 राज्य हज समिति के सचिव/कार्यपालक अधिकारी एस0पी0 तिवारी ने बताया कि सैंतीसवी उड़ान संख्या एस0वी0 3753, 298 हज यात्रियों को लेकर सकुशल जद्दाह के लिए रवाना हुई। इस उड़ान से 158 पुरुष व 140 महिलाएं रवाना हुए। सबसे अधिक प्रयागराज ज़िले के 148 व चंदौली के 122 हज यात्री गये हैं। आज तक लखनऊ से 10875 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

एस0पी0 तिवारी ने बताया कि दिल्ली उड़ान स्थल से आज 05 जून, 2023 को उड़ान संख्या एस0वी03783 से उत्तर प्रदेश के 391 हज यात्री गये हैं। इस उड़ान से 202 पुरुष व 189 महिलाएं रवाना हुए। सबसे अधिक मेरठ के 83, बिजनौर के 56 व अमरोहा जिल़े के 49 हज यात्री गये। इस उड़ान से एक ख़ादिमुल हुज्जाज (हज सेवक) मोनिस ग़ाज़ियाबाद के हज यात्रियों के सुविधार्थ गये हैं। दिल्ली उड़ान स्थल से आज उड़ान संख्या एस0वी03757 से उत्तर प्रदेश के 411 हज यात्री गये हैं। इस उड़ान से 215 पुरुष व 196 महिलाएं रवाना हुए। सबसे अधिक मुरादाबाद के 225, रामपुर के 88 व सम्भल ज़िले के 61 हज यात्री गये। इस उड़ान से एक ख़ादिमुल हुज्जाज (हजसेवक) शमीम अहमद सहारनपुर के हज यात्रियों के सुविधार्थ गये हैं।

इसी प्रकार दिल्ली उड़ान स्थल से आज उड़ान संख्या एस0वी03761 से उत्तर प्रदेश के 355 हज यात्री गये हैं। इस उड़ान से 189 पुरुष व 166 महिलाएं रवाना हुए। सबसे अधिक मुरादाबाद के 265 हज यात्री गये। दिल्ली उड़ान स्थल से आज उड़ान संख्या एस0वी03759 से उत्तर प्रदेश के 346 हज यात्री गये हैं। इस उड़ान से 180 पुरुष व 166 महिलाएं रवाना हुए। सबसे अधिक मुरादाबाद के 86, रामपुर के 56 व बिजनौर के 47 हज यात्री गये। दिल्ली उड़ान स्थल से आज उड़ान संख्या एस0वी03775 से उत्तर प्रदेश के 225 हज यात्री गये हैं। इस उड़ान से 118 पुरुष व 107 महिलाएं रवाना हुए। सबसे अधिक मुरादाबाद ज़िले के 69 हज यात्री गये। इस उड़ान से एक ख़ादिमुल हुज्जाज (हज सेवक) खुशनूद हैदर अमरोहा के हज यात्रियों के सुविधार्थ गये हैं।

एस0पी0 तिवारी ने बताया कि अब तक उत्तर प्रदेश के दिल्ली से 11657 हज यात्री व उत्तर प्रदेश के अब तक कुल 22532 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button