
दो दोस्त आपस में बात करते हुए…
रामू- मैं कभी ईट का जवाब पत्थर से नहीं देता,
श्यामू: क्यों ?
रामू: क्योंकि पत्थर खोजने में बहुत समय लग जाता है…
———————————————————-
पहला दोस्त – यार बता I Am Going To Toilet का मतलब क्या होता है?
दूसरा दोस्त- मै शौचालय जाता हूं।
पहला दोस्त-ऐसे कैसे जाएगा।
पहले इसका मतलब बता कर जा।।
जिसको भी पूछता हूं सबको शौचालय लग जाती है।
———————————————————-
दांत का डॉक्टर- आपका दांत निकालना पड़ेगा क्योंकि ये सड़ चुका है।
राजू- हां तो कितने पैसे लगेंगे ?
दांत का डॉक्टर- बस 500 रुपये लगेंगे.
राजू- 50 रुपये ले लो और थोड़ा सा ढीला कर दो, निकाल तो मैं खुद लूंगा।
———————————————————-
लड़की- मेरे पापा ने कहा है कि
अगर मैं एग्जाम में फेल हो गई
तो मेरी शादी रिक्शावाले से करा देंगे।
पप्पू- अरे वाह! मेरे पापा ने कहा है
कि अगर मैं फेल हुआ तो मुझे रिक्शा दिला देंगे
———————————————————-
एक व्यक्ति संडे को डॉक्टर के पास गया
व्यक्ति- डॉक्टर मेरी बीबी मुझे कुछ समझती ही नहीं,
एक कहता हूं तो दो कहती है, हर समय चिड़-चिड़ करती रहती है,
मेरी सुनती ही नहीं, क्या आप उसे शांत करने की कोई दवा दे सकते हैं…?
डॉक्टर ने गहरी सांस ली और बोले-
अबे ये सब इतना आसान होता तो मैं संडे को भी
क्लिनिक खोल कर क्यों बैठता…
———————————————————-
ट्रेन में दो यात्री बात कर रहे थे….
पहला- व्हाट्सएप इंसान को हमेशा आगे बढ़ाता है।
दूसरा- वो कैसे?
पहला- अब मुझे ही देखिए, दो स्टेशन पीछे उतरना था,
लेकिन व्हाट्सएप देखते देखते मैं आगे आ गया
———————————————————-
सुरेश- कल मेरे घर लुटेरे घुस आए…
नरेश- फिर क्या हुआ ?
सुरेश- वो चिल्ला-चिल्ला कर पूछ रहे थे कि सोना कहां है, सोना कहां है?
मैंने कह दिया किसी भी कमरे में सो जाओ…
———————————————————-
टीचर- वर्षा से सबसे ज्यादा लाभ किसे है?
छात्र- हमें…
टीचर- कैसे?
छात्र- उस दिन विद्यालय का अवकाश हो जाता है।
———————————————————-
आंटी- बेटा, क्या कर रहे हो आजकल..?
लड़का- आंटी, साइंटिस्ट हूं..!
आंटी- वाह! क्या करते हो..?
लड़का- बैठे-बैठे Oxygen को Carbon Dioxide में बदलता हूं…
———————————————————-