T20 वर्ल्ड कप 2022 जुड़ी कुछ खबरें

अक्टूबर-नवंबर महीने में T20 वर्ल्ड कप शुरू होने वाले हैं। इस बार T20 वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होना हैं। इस T20 वर्ल्ड कप में 16 टीमें शामिल हो रही हैं। T20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया के 7 जगहों पर खेला जायेगा। जिस में पहले राउंड के 6 मैच कर्डिनिया पार्क जिलॉन्ग शहर में खेला जायेगा।
16 अक्टूबर को T20 वर्ल्ड कप 2022 का ग्रुप स्टेज का पहला मैच श्रीलंका और नामीबिया के बीच में खेला जायेगा। और सुपर-12 का पहला मुकबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच होगा। इस वर्ल्ड कप का फ़ाइनल मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 13 नवंबर 2022 को खेला जायेगा। अब देखना ये हैं कि T20 वर्ल्ड कप 2022 का ताज किस के सर बाधा जाता हैं।
आपको बता दू कि भारत ने 2007 में T20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। और पिछले साल यानि 2021 में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी बरी थीं।