खेलएशिया कप 2023

फाइनल में श्रीलंका ने भारत को 51 रन का लक्ष्य दिया

मैच श्रीलंका और भारत के बीच 17 सितंबर को खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।, फाइनल में श्रीलंका ने भारत को 51 रन का लक्ष्य दिया, जिसमें मोहम्मद सिराज ने 21 रन दे कर 6 विकेट लिया, वही हार्दिक पंड्या ने 3 रन देकर 3 विकेट लिए और जसप्रित बुमरा ने 23 रन देकर 1 विकेट लिया है।

सिराज का जलवा

सिराज ने अपने दूसरे ओवर में श्रीलंका की पारी को तहस-नहस कर दिया। सिराज ने एक ही ओवर में चार विकेट लेकर कमाल कर दिया। सिराज ने दो ओवर में 4 रन देकर 4 विकेट चटकाए। कुसल मेंडिस और दासुन शनाका बल्लेबाजी कर रहे हैं।

उसके बाद सिराज ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर में श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका को पवेलियन भेजा। शनाका शून्य पर आउट हुए। भारत ने पहले पॉवरप्ले में 6 विकेट निकाल लिए हैं। क्रीज पर मेंडिस और वेल्लालागे मौजूद हैं। भारत के दोनों तेज गेंदबाजों ने श्रीलंका पर पूरी तरह से नकेल कसी है। मेंडिस और वेल्लालागे को रन बनाने का मौका नहीं दे रहे हैं।

कुसल मेंडिस को सिराज के ओवर में जीवनदान मिला। पहली स्लिप पर खड़े विराट कोहली से थोड़ा आगे ही गेंद गिर गई। मेंडिस 17 रन और वेल्लालागे 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। लेकिन ये जीवन दान ज्यादा देर तक नहीं चला और सिराज ने ही अपने अगले ओवर में कुसल मेंडिस को बोल्ड कर दिया।

मोहम्मद सिराज ने अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट चटकाए। मेंडिस को क्लीन बोल्ड कर पवेलिन भेजा। वहीं, हार्दिक ने वेल्लालागे को आउट कर श्रीलंका को आठवां झटका दिया।

सिराज ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में चार विकेट चटकाए। इसमें पथुम निशांका 02, सदीरा समरविक्रमा 0, चरिथा असलांका 0 धनजंय डी सिल्वा 4 का विकेट शामिल रहा। हालांकि, सिराज ने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट चटकाए।

Read more…मोहम्मद सिराज का फाइनल में चल रहा है जादू, श्रीलंका 41/8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button