यात्रामनोरंजन

शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में स्थित एक खूबसूरत सुखना झील

सुखना झील चंडीगढ़ में शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में स्थित एक खूबसूरत झील है। जो अपने शांत माहौल और सुन्दर परिदृश्यो के लिए जानी जाती है। सुखना झील कोई प्राकृतिक झील नहीं है। बल्कि एक मानव निर्मित झील है। सुखना वन्यजीव अभयारण्य में 1958 में ले कोर्बुसीयर और पी एल वर्मा द्वारा निर्मित किया था। इसका निर्माण मानसूनी जल धारा को बाँध कर किया गया था। यह सुखना झील लगभग 3 वर्ग किलोमीटर क्षत्रे में फैली हुई है।

सुखना झील लोगों के लिए समय बिताने के लिए एक सुंदर स्थान प्रदान करता है। सुखना झील सुबह से लेकर रात तक गतिविधि का केंद्र है। सुखना झील के किनारे पर पर्यटक फूड स्टॉल पर आनंद ले सकते हैं। और दुकानों से स्मारिका स्मृति चिन्ह खरीद सकते हैं। झील के पास एक फेमस केफे बेकरी भी है। झील के बाहर पर्यटकों को ऊंट की सवारी भी कराई जाती है। आप सुखना झील के किनारे कुछ आश्चर्यजनक सूर्यास्त की तस्वीरें भी खींच सकते हैं।

सुखना झील घूमने जाने का अच्छा समय:- सुखना झील चंडीगढ़ शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है। जिसकी वजह से यहाँ साल भर अनुकूल मौसम होता है। अगस्त से मार्च के बीच के महीने सुखना झील घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय होता है।

बोटिंग समय: सुखना झील में बोटिंग की टाइमिंग सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे रोज कराई जाती है।

स्थान: चंडीगढ़
मोहाली से दूरी: 15 किमी (लगभग)
बोटिंग शुल्क: ₹ 50 से ₹ 100

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button