ICU से बाहर आए सुपरस्टार Dharmendra, जानें अब कैसी है तबीयत?

मुंबई | बॉलीवुड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिसे सुनते ही हर कोई शौक हो गया है और चिंता करने लगा है। दरअसल, सुपरस्टार धर्मेंद्र ( Dharmendra ) की तबीयत खराब हो गई थी। जिसकी वजह से वो अस्पताल में भर्ती हुए थे। फिलहाल अभी उनके सेहत में सुधार बताया जा रहा है। आज सुबह ही उन्हें ICU से बाहर निकाला गया है। धर्मेंद्र लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। इसलिए वे धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं।
खबरों के मुताबिक अभिनेता धर्मेंद्र को शूटिंग के दौरान उन्हें बैग पेन हुआ था। जिसकी वजह से वो अस्पताल में भर्ती हुए थे। अभी वो ठीक हैं और अपने घर वापिस आ गए हैं। खबरों के मुताबिक धमेंद्र 4 दिन तक मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रहे। इस दौरान सनी देओल ( Sunny Deol ) और बॉबी देओल ( Bobby Deol ) उनसे मिलने भी पहुंचे थे। जैसे ही लोगों को यह पता चला कि अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हो गए हैं, वैसे ही हर कोई उनकी अच्छी सेहत के लिए कामना कर रहा था।
अभिनय प्रतिभा के धनी कलाकार हैं धर्मेंद्र
रोल चाहे फिल्म सत्यकाम के सीधे सादे ईमानदार हीरो का हो या फिल्म शोले के एक्शन हीरो का हो या फिर फिल्म चुपके चुपके के कॉमेडियन हीरो का हो सभी का किरदार सफलता पूर्वक निभा कर दिखा देने वाले सुपरस्टार धर्मेंद्र अभिनय प्रतिभा के धनी कलाकार हैं। सन् 1960 में फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से अभिनय की शुरुवात करने के बाद पूरे तीन दशकों तक धर्मेंद्र चलचित्र जगत में छाये रहे। उन्होंने केवल मेट्रिक तक ही शिक्षा प्राप्त की थी। उन्हें स्कूल के समय से ही फिल्मों का इतना चाव था कि दिल्लगी फिल्म को 40 से भी अधिक बार देखा था। अक्सर क्लास में पहुंचने के बजाय सिनेमा हॉल में पहुंच जाया करते थे। फिल्मों में एंट्री के पहले रेलवे में क्लर्क थे, लगभग सवा सौ रुपये तनख्वाह थी।