
टीचर क्लास में बैठा भोलू से :- बता कौन सा पक्षी सबसे तेज़ उड़ता है?
भोलू :- जी सर, घोडा का बच्चा।
टीचर :- नालायक कही के, तेरी तरह क्या तेरा बाप भी ऐसा ही है कुछ पूछो कुछ बताता है?
भोलू :- सर जी, वो दाउद के गैंग में शूटर है।
टीचर :- शाबाश। लिखो बच्चो घोड़े का बच्चा।
——————————————————————————
टीचर बच्चों को केमिस्ट्री पड़ा रही थी
टीचर :- कोई बच्चा मुझे पानी का फार्मूला बताओ..
बबलू :- मैडम जी, H2O+mgcl2+caso4+alcl3+NaOH+koh+HNO3+HCL+CO2
टीचर(गुस्से में) :- ओये बबलू ये तो गलत है,
बबलू :- मैडम जी, ये तो हमारे नाले का पानी का सूत्र है!
——————————————————————————
मैडम क्लास के बच्चों से कुछ वादे करवा रहे थी :- बच्चो, मुझसे आप सब एक वादा करो कि कभी भी तुम लोग शराब व सिगरेट नहीं पिओगे।
सारे बच्चे बोले :- जी नहीं पीएंगे।
टीचर :- और कभी भी किसी लड़कियों का पीछा भी नहीं करोगे!
बच्चे :- जी मैडम जी नहीं करेंगे।
टीचर :- और कभी भी लड़कियों से भी दोस्ती नहीं करोगे!
बच्चे :- मैडम जी अब नहीं करेंगे।
टीचर :- जरूरत पड़े तो हम अपनी वतन के लिए जान भी दे देंगे!
बच्चे :- बिल्कुल दे देंगे जान, अब ऐसी जिन्दगी जी कर करेंगे भी क्या!!
——————————————————————————
गुरुजी बच्चों से :- “दीवारों के भी कान होतें है”
इस मुहावरे से हमें किस चीज़ की सावधानी बरतनी चाहियें ?
.
बबलू :- सर जी.. मैं बताऊं ?
गुरूजी :- बताओ बबलू
बबलू :- सर जी, हमें दीवार पर पेशाब बिल्कुल नहीं करनी चाहियें
नही तो दीवार के कान में पानी चला जायेगा !!
——————————————————————————AR